समस्तीपुर की सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में सड़क किनारे मिली VVPAT पर्चियां

Untitled 22 copy 2

नया लुक ब्यूरो

समस्तीपुर। बिहार चुनाव में बदनुमा दाग उस वक्त लग गया जब समस्तीपुर जिले में शनिवार को सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के केएसआर कॉलेज के पास सड़क किनारे भारी संख्या में EVM से निकलने वाली VVPAT पर्चियां बिखरी हुई मिलीं। विपक्ष के निशाने पर रहा चुनाव आयोग इस घटना के बाद फिर निशाने पर है। कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) समेत दूसरे विपक्षी दलों ने इसे लेकर निर्वाचन आयोग की साख पर सवाल उठाया है। आरजेडी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि , ‘समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के KSR कॉलेज के पास सड़क पर भारी संख्या में EVM से निकलने वाली VVPAT पर्चियां फेंकी हुई मिली। कब, कैसे, क्यों किसके इशारे पर इन पर्चियों को फेंका गया? क्या चोर आयोग इसका जवाब देगा? क्या यह सब बाहर से आकर बिहार में डेरा डाले लोकतंत्र के डकैत के निर्देश पर हो रहा है?’

वहीं चुनाव आयोग ने इस मामले में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर उनके खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा समस्तीपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी (जिलाधिकारी) को घटनास्थल पर जाकर जांच करने और रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है। निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक बयान जारी करके स्पष्ट किया है कि ये VVPAT पर्चियां मॉक पोल के दौरान उपयोग की गई थीं, जिन्हें निस्तारित करने में एआरओ द्वारा लापरवाही बरती गई. इससे वास्तविक मतदान प्रक्रिया की अखंडता पर कोई असर नहीं पड़ा है।

ये भी पढ़े

 

बिहार की सियासत में नया विवाद : मुस्लिम डिप्टी CM को लेकर राजद-कांग्रेस पर दबाव बढ़ा

बिहार विधानसभा चुनाव में 6 नवंबर को सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में भी पहले चरण में वोट डाले गए थे। वोटिंग के दो दिन बाद शीतलपट्टी गांव में वीवीपैट से निकली पर्चियां कूड़े में पाई गईं।  इसे लेकर महागठबंधन में शामिल दल निर्वाचन आयोग पर सवाल खड़े कर रहे हैं हैं। विवाद बढ़ता देख समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी अरविंद प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और विपक्षी दलों से मामले की जांच की बात कही है।

ये भी पढ़े

अनोखा बदला, हंसते हंसते फूल जाएगा पेट, साली के साथ जीजा फरार, साले के संग उसकी बहन हुई फुर्र

समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि VVPAT की पर्चियां सड़क के किनारे बिखरी मिली हैंजांच में पाया गया है मॉक पोल के बाद अधिक पर्ची काट दी गई थी, लेकिन कुछ पर्चियां बिना शेडिंग किये हुए पाई गई हैं। ईवीएम नंबर से जिम्मेदार मतदान कर्मी का पता चल जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सरायरंजन सीट पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी भी मौजूद थे।

Spread the love

Sanatan Culture in Bollywood
Entertainment homeslider

सनातन जीवन संस्कृति में जीवन तलाशता बॉलीवुड

हनुमान अंश के बाद अब द (वन) और रामायण भक्ति, आस्था, संस्कृति और दर्शन केवल तकनीक से सम्प्रेषित नहीं होते आचार्य संजय तिवारी Sanatan Culture in Bollywood: भक्ति और आस्था भाव से सृजित और संप्रेषित होते हैं। संस्कृति और दर्शन जीवन के वे मूल्य हैं जिनका आस्था से जुड़ना जरूरी है। भारतीय सिनेमा जैसे सशक्त […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत

खड़े डंफर में टकराने से हुई घटना का मामला हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे 52 वर्षीय उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की वैगनआर सड़क किनारे पहले से खड़े […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बुजुर्ग महिला कहीं लापता, पुलिस कर रही तलाश

ए अहमद सौदागर Lucknow:  चिनहट क्षेत्र स्थित गणेशपुर रहमान पुर निवासी मोनू कुमार की 70 वर्षीय मां प्रकाश कुमारी घर से टहलने के लिए निकलीं वापस घर नहीं लौटीं। घरवालों ने चिनहट कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में मोनू कुमार ने बताया कि उनकी मां […]

Spread the love
Read More