गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज और ने वन हेल्थ वन नेशन विषय पर निकाली जागरूकता रैली

देहरादून।  गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRRIM&HS) ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) एवं इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन (IAPSM) के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (RHTC) मोथरोवाला, एसजीआरआर विश्वविद्यालय के स्कूल आफ नर्सिंग एवम् महंत इन्दिरेश अस्पताल के खुड़बुड़ा स्थित उपकेन्द्रों में एक साथ तीन जनजागरूकता रैलियां निकालीं। तीनों जनजागरूकता रैलियों में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की व आमजन को इस गम्भीर विषय के प्रति सावधान व सचेत किया।

गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में कम्यूनिटिी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डाॅ. पुनीत ओहरी ने कहा कि वन हेल्थ व नेशन विषय पर आयोजित जागरूकता रैली का उद्देश्य अनियोजित शहरीकरण से उत्पन्न चुनौतियों, उसके पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों तथा मानव एवं पशु स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में वन हेल्थ की अवधारणा पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया, जिसके तहत यह बताया गया कि मनुष्य, पशु और पर्यावरणकृतीनों का स्वास्थ्य आपस में गहराई से जुड़ा हुआ है।

महंत इन्दिरेश अस्पताल उपकेन्द्र मोथरोवाला में डॉ. राहुल शर्मा, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी आरएचटीसीय की अगुआई में रैली निकाली गई। इस अवसर पर डॉ. सोनिका एवं डॉ. विशाल कुमार, चिकित्सा संकायय सुभाष रमोला, जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद कनियाल एवं मंजू भट्ट, स्वास्थ्य निरीक्षकय दीक्षा रावत, सोजान, अंजली, तनु, गौरव, सैमुअल, शबनम, काजल, रंजन एवं ललिता, नर्सिंग संकायय नरेश, परिचारक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित कई अहम फैसले

देहरादून। बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, श्रमिक कल्याण और स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने ड्रग फ्री अभियान को मजबूत करने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में नए पद सृजित करने, वन विभाग के दैनिक श्रमिकों को न्यूनतम वेतन देने, ईएसआई चिकित्सा सेवा […]

Read More
homeslider Uttarakhand

हरिद्वार-रुड़की महायोजना के प्रारूप पर नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने की समीक्षा बैठक

नया लुक ब्यूरो  देहरादून। उत्तराखंड में नियोजित, संतुलित एवं सतत शहरी विकास को गति देने के उद्देश्य से आवास विभाग द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित अमृत 1.0 योजना के अंतर्गत प्रस्तावित हरिद्वार एवं रुड़की महायोजना–2041 के प्रारूप पर नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की […]

Read More
homeslider Uttarakhand

शिवपुरी में युवाओं के लिए बेसिक रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू

ऋषिकेश। उत्तराखंड को देश के अग्रणी साहसिक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के सहयोग से शिवपुरी (ऋषिकेश) में स्थानीय युवाओं के लिए बेसिक रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किया है। उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास नीति एवं साहसिक पर्यटन संवर्धन […]

Read More