STF को मिली सफलता: तस्करी को ले जा रहे मोर व तोते के साथ चार तस्करों को दबोचा

Untitled 18 copy 5
  • 242 प्रतिबंधित तोता और 12 मोर बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी STF टीम ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे चार तस्करों को वाराणसी जिले के राजा तालाब थाना क्षेत्र स्थित रखौना चौराहे के पास से 242 प्रतिबंधित तोता, 12 मोर, प्लास्टिक का थैला व एक इनोवा कार बरामद किया है। एसटीएफ के उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि वाराणसी जिले के राजा तालाब थाना क्षेत्र स्थित रखौना चौराहा होते हुए कुछ लोग इनोवा कार में सवार होकर प्रतिबंधित पक्षियों को एक प्लास्टिक के थैले में भरकर कहीं तस्करी करने जा रहे हैं। इस सूचना पर STF टीम सक्रिय हुई और आनन-फानन में मौके पर पहुंची। STF टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर इनोवा सहित चार लोगों को धरदबोचा।

सख्ती करने पर दोनों ने इनोवा कार में तोता व मोर होने की बात स्वीकार की। STF ने तलाशी ली तो कार में एक प्लास्टिक के थैले में रखे 242 प्रतिबंधित तोता व 12 मोर बरामद हुए। एसटीएफ के उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव मुताबिक पकड़े गए चारों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम पश्चिम बंगाल निवासी मोहम्मद वसीम उर्फ अरमान, पश्चिम बंगाल निवासी मोहम्मद अयूब, जनपद कौशांबी निवासी नितेश दिवाकर व जनपद प्रयागराज निवासी अमन कुमार बताया।

बताया जा रहा है कि STF  टीम ने बरामद प्रबंधित पक्षियों को वन विभाग को सौंप दिया है, जबकि चारों तस्करों का वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि यह लोग प्रबंधित पक्षी मोर को बाजार में 25 सौ रुपए से लेकर तीन हजार रुपए में तथा तोतों को सौ रुपए से लेकर दो सौ रुपए में बेचते हैं। उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव के मुताबिक पकड़े गए चारों तस्करों का एक संगठित गिरोह है और इससे पहले भी कई बार प्रबंधित पक्षियों की तस्करी करने की बात स्वीकार किया है।

Spread the love

Crime News

चिनहट: मासूम बच्चे को कुचल कर हत्या करने वाला हत्यारोपी चालक गिरफ्तार

ई-रिक्शा पलटने से युवक की कुचल कर हुई मौत का मामला ए अहमद सौदागर E-rickshaw driver arrested : चिनहट थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से कुचल कर युवक को मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने शुक्रवार को फरार चल रहे ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News

मोहनलालगंज: नशेड़ी बेटे का आतंक, चाकू से गला रेत कर पिता को किया जख्मी

आरोपी खून से सना चाकू सहित गिरफ्तार ग्राम उत्तरगांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Son attacks father : आखिर समाज किधर जा रहा है। झूठी शान के खातिर कोई अपने माता-पिता, तो कोई सात फेरे लेकर जिंदगी बीताने की कसम खाने वाला पति तो कहीं मामूली कहासुनी के बाद कलयुगी बेटा पिता […]

Spread the love
Read More
Crime News

महिगवां: पति के हाथों मारपीट के दौरान घायल पत्नी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

पुलिस का दावा शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं ए अहमद सौदागर Suspicious death of a woman : महिगवां थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी की पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। घरवालों ने आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान […]

Spread the love
Read More