बाराबंकी : छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा का अपहरण, घरवालों ने जताई किसी अनहोनी की आशंका

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बाराबंकी जिले में घर से निकाली छात्रा से छेड़छाड़ का घरवालों ने विरोध किया तो तीन बदमाशों ने छात्रा को अगवा कर लिया। परिजनों ने युवती के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी बीते तीन नवंबर को बाराबंकी शहर किसी कार्य से गई थी।

ये भी पढ़े

दरिन्दगी : नाबालिग बच्ची के साथ मां के प्रेमी ने किया रेप…सुनकर उड़ जाएंगे होश

देर शाम जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। तहरीर में कहा गया है कि कुछ समय पूर्व पिंटू यादव पुत्र रामलाल निवासी रुस्तमपुरवा युवती से छेड़छाड़ किया करता था। परिवार द्वारा मना करने पर आरोपी ने धमकी दी थी कि वह युवती को उठा ले जाएगा। मां का आरोप है कि पिंटू यादव ने जेपी शर्मा, दीपेश यादव और लवकुश यादव की मदद से उनकी पुत्री को जबरन उठा लिया है। आशंका है कि आरोपी उसकी पुत्री के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना कर सकते हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़े

बाराबंकी : PGI में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी

किशोरी छात्रा को भगा ले गए दो युवक

शहर के एक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 10 की छात्रा को दो युवक बहला फुसलाकर भगा ले गए। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में चाचा ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय भतीजी कक्षा 10 की छात्रा है, 4 नवम्बर को सुबह अपने घर से पढ़ाई के लिए स्कूल गई थी। समय समाप्त होने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। घरवालों ने लड़की के मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच की, जिसमें एक नंबर पर कॉल करने पर एक व्यक्ति ने बताया कि लड़की देवा में है, पर उसने अपना नाम नहीं बताया। हालांकि कॉलर आईडी पर नियाज नाम दिखा। उसने दिए गए दूसरे नंबर पर शाम को कॉल की तो लड़की ने कॉल काट दी। इसके बाद दोनों नंबर स्विच ऑफ हो गए। आरोप है कि नियाज और आमिर नामक युवक उसकी नाबालिग भतीजी को भगा ले गए हैं।

Crime News

महुली-बस्ती मार्ग पर भीषण हादसा: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराकर दीवार से भिड़ी, चालक गंभीर

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर । संतकबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महुली-बस्ती मार्ग पर ग्राम देईसाड के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर पास की दीवार से जा भिड़ी, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान संजय […]

Read More
Crime News

फर्जी निकली लूटपाट और हत्या की खबर, अस्पताल में हुई थी वृद्धा की मौत

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित ब्राह्मण टोला में लूटपाट के बाद वृद्धा की हत्या की सूचना से बुधवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पूरा मामला फर्जी निकला। जानकारी के अनुसार, तेनुआ माफी गांव निवासी भाष्कर ओझा ने डायल 112 पर सूचना दी […]

Read More
Crime News homeslider

लखनऊ में सनसनी: BBD यूनिवर्सिटी के फेस्ट में छात्र पर जानलेवा हमला

जहरीला पदार्थ खिलाने का भी आरोप, गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी (BBD यूनिवर्सिटी) में आयोजित फेस्ट के दौरान हिंसा की सनसनीखेज घटना सामने आई है। फेस्ट में पहुंचे एक छात्र पर कुछ अन्य छात्रों ने मिलकर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों […]

Read More