देहरादून में फिर मौसम बदलने के संकेत

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के संकेत दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने 4 और 5 नवंबर को राज्य के कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल नवंबर में मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन अगले दो दिन पहाड़ी इलाकों में बादल बरस सकते हैं।

ये भी पढ़े

पति और प्रेमी दोनों साथ-साथ… अनोखा बंटवारा सुनकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली, पंचायत भी सन्न

मौसम विभाग के अनुसार चार नवंबर को गढ़वाल मण्डल के सीमांत जिले उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं कुमाऊं मण्डल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़े

गजबः पत्नी से आजिज पति ने करा दिया दूसरा निकाह, सुनकर दिमाग हो जाएगा घनचक्कर

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पाँच नवंबर को भी यही मौसम पैटर्न जारी रहेगा। हालांकि यह बारिश हल्की और छिटपुट होगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो दिन की बारिश के बाद छह से आठ नवंबर तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। यानी इन दिनों बारिश की कोई संभावना नहीं है और धूप खिली रहेगी।

homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित कई अहम फैसले

देहरादून। बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, श्रमिक कल्याण और स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने ड्रग फ्री अभियान को मजबूत करने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में नए पद सृजित करने, वन विभाग के दैनिक श्रमिकों को न्यूनतम वेतन देने, ईएसआई चिकित्सा सेवा […]

Read More
homeslider Uttarakhand

हरिद्वार-रुड़की महायोजना के प्रारूप पर नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने की समीक्षा बैठक

नया लुक ब्यूरो  देहरादून। उत्तराखंड में नियोजित, संतुलित एवं सतत शहरी विकास को गति देने के उद्देश्य से आवास विभाग द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित अमृत 1.0 योजना के अंतर्गत प्रस्तावित हरिद्वार एवं रुड़की महायोजना–2041 के प्रारूप पर नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की […]

Read More
homeslider Uttarakhand

शिवपुरी में युवाओं के लिए बेसिक रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू

ऋषिकेश। उत्तराखंड को देश के अग्रणी साहसिक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के सहयोग से शिवपुरी (ऋषिकेश) में स्थानीय युवाओं के लिए बेसिक रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किया है। उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास नीति एवं साहसिक पर्यटन संवर्धन […]

Read More