गुरुनानक देव के 556 प्रकाश पर्व जन्मदिन पर नौतनवां नगर में निकली भव्य कीर्तन यात्रा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। सिख धर्म के संस्थापक व पहले गुरु गुरुनानक देव  के 556 वें प्रकाश पर्व (जन्मदिन) पर आज नौतनवां नगर के गुरुद्वारा सभा से गुरुद्वारा प्रमुख सरदार मंजीत सिंह की अगुआई में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया जो हनुमान चौक, पुराना नौतनवां मुख्य मार्ग होते हुए अटल चौक, घंटाघर, सरदार शहीद भगत सिंह चौक होते हुए बेरीवाल पेट्रोल पम्प से पुनः वापस गुरुद्वारा सभा पहुंचकर समाप्त हुआ।  नगर कीर्तन में केसरिया वस्त्र धारण किए बच्चे एवं पारम्परिक वेशभूषा में महिलाओं ने गुरुवाणी के उदघोष व श्रद्धा भाव से झाड़ू लगाया, जबकि पंच प्यारे एवं बाबे की फूलों से सजी पालकी भी साथ-साथ चल रही थी तथा विभिन्न गतका पार्टियों ने काफी मनमोहक करतब दिखाते हुए नगर कीर्तन को भव्य बनाया।

ये भी पढ़े

पति और प्रेमी दोनों साथ-साथ… अनोखा बंटवारा सुनकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली, पंचायत भी सन्न

इस प्रकाश पर्व पर नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने झाड़ू लगाकर संगत का सेवा किया व लोगों में प्रसाद भी वितरित किया। प्रकाश पर्व पर पालिका अध्यक्ष ने गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं का वर्णन करते हुए बताया कि “गुरु नानक देव जी ने मानवता, एकता, सेवा, और सच्चे प्रेम का संदेश दिया और उनका मूलमंत्र “नाम जपो, किरत करो और वंड छको” था जिसका अर्थ है नाम जपें, मेहनत करें और बांट कर खाएं।

ये भी पढ़े

दूध देते देते मालकिन को सेट कर ले गया दूधिया, कर गया ये बड़ा कारनामा

इस अवसर पर सरदार परमजीत सिंह,सरदार नम्मे सिंह, सरदार गुरुबचन सिंह, सरदार बलजीत सिंह, सरदार मनमीत सिंह, सरदार चरनजीत सिंह, सरदार रविंदर सिंह, सरदार संटी सिंह, सरदार रणजीत सिंह, सरदार कंवलजीत सिंह, हरविंदर सिंह पम्मी के अलावा सभासद धर्मात्मा जायसवाल,राहुल दूबे,विशाल जायसवाल,राकेश जायसवाल, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल,अभय कुमार ,प्रमोद गौतम,अनिल जायसवाल, दुर्गेश कुमार, संजय पाठक,अशोक कुमार, राजकुमार गौड़,विजय उपाध्याय,अभय जायसवाल व सम्मानित नागरिक गण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े

हैवानियत: आठ महीने तक नाबालिग की इज्जत से खेलता रहा दरिंदा, अब हो गई प्रेग्नेंट

Politics Purvanchal

नौतनवां में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

शासन द्वारा नामित सभी सभासद नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं – ऋषि त्रिपाठी विधायक उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नगर पालिका परिषद नौतनवां में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बड़े ही भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पांच नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता […]

Read More
International Politics Purvanchal

देश में राजस्व बढ़ाने के तस्करी पर लगे कड़ाई से अंकुश- मधु अर्याल

तस्करी पर रोक लगाना नेपाल के एजेंडे में शामिल उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एक प्रमुख मुद्दा रहा है। इस कारण नेपाल को आर्थिक चोट लगती है। इस बार नेपाल में नई सरकार का गठन हुआ है, जिसने अपने 100 दिन का रोड मेप तैयार कर लिया है। इसमें तस्करी रोकना मुख्य […]

Read More
Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More