‘संभल जाओ, INDEGO की उड़ान में मेरा एक मानव बम है’, धमकी से मचा हड़कम्प

हैदराबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की दी धमकी… सारा अमला सकपकाया

जेद्दा से हैदराबाद आने वाली इंडिगो की उड़ान के लिए मिला था धमकी वाला ई-मेल

नया लुक संवाददाता

नई दिल्ली। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय (RGIA) हवाई अड्डे पर शनिवार को एक बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया। जब एयरपोर्ट अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल मिला। जिसमें दावा किया गया था कि जेद्दा से हैदराबाद आने वाली इंडिगो की उड़ान में एक “मानव बम” है, जिसके बाद अधिकारियों ने विमान को मुंबई की ओर मोड़ दिया, जहां विमान सुरक्षित रूप से उतर गया। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

ये भी पढ़े

‘बांट लेंगे हम आधा-आधा’…15 दिन पति के साथ और 15 दिन प्रेमी संग!

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार एक नवंबर को सुबह 5:25 बजे भेजे गए ईमेल में दावा किया गया था कि लिट्टे-आईएसआई के आतंकवादी 1984 के मद्रास (अब चेन्नई) हवाई अड्डे पर हुए बम विस्फोट जैसे बड़े पैमाने पर हमले की योजना बना रहे हैं, जिसके बाद अधिकारियों ने आपातकालीन प्रोटोकॉल शुरू कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, यह ईमेल पपीता राजन नामक एक व्यक्ति के पते से हवाई अड्डे के ग्राहक सहायता को भेजा गया था। विषय में लिखा था, “इंडिगो 68 को हैदराबाद में उतरने से रोकें। ईमेल में चेतावनी दी गई थी, LTTE-ISI के गुर्गों ने 1984 के मद्रास हवाई अड्डे की तरह ही आरजीआईए बंदरगाह पर एक बड़े विस्फोट की योजना बनाई है। विमान के आगे का हिस्सा और ईंधन टैंक माइक्रोबॉट्स से लैस हैं। इन IED में शक्तिशाली नर्व गैस होगी। फ्रैंकफर्ट ऑपरेशन उपायों का अध्ययन करने के लिए एक परीक्षण है।

ये भी पढ़े

नेहा कुमारी बनी नेहा अंसारी, लिव-इन के बाद मंदिर में हिंदू रीति से की शादी

ईमेल मिलने के बाद, बम ख़तरा आकलन समिति ने स्थिति का आकलन करने के लिए सुबह 5:39 से 6:22 बजे के बीच वर्चुअल बैठक की। ख़तरे की समीक्षा के बाद, इसे विशिष्ट ख़तरे की श्रेणी में रखा गया। इसके बाद समिति ने उड़ान को निकटतम हवाई अड्डे पर मोड़ने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त, GMR सिक्योरिटी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्देश दिया गया।

हवाईअड्डा अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद विमान को मुंबई हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया गया, जहां इसे सुरक्षित उतार लिया गया। उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षा जांच की गई और कोई समस्या नहीं पाई गई। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। इंडिगो के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि एक नवंबर को जेद्दा से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 68 के लिए सुरक्षा संबंधी खतरा प्राप्त हुआ था और विमान को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया। इंडिगो के अनुसार, स्थापित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, एयरलाइन ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया और विमान को आगे के संचालन के लिए मंजूरी देने से पहले आवश्यक सुरक्षा जांच करने में उनके साथ पूरा सहयोग किया।

ये भी पढ़े

गजबः अपनी पत्नी का ही करा दिया दूसरा निकाह, बच्चे भी सौंपे

एयरलाइन प्रवक्ता ने कहा कि हमने अपने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया, जिसमें उन्हें जलपान उपलब्ध कराना और नियमित अपडेट साझा करना शामिल था। इससे पहले सितंबर में 30 सितंबर को दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन अलर्ट जारी कर दिया गया था, जब मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक उड़ान में बम होने की धमकी मिली थी। मुंबई से दिल्ली आ रही उड़ान संख्या 6E 762 को कथित तौर पर धमकी भरे कॉल आए थे, जिसके बाद हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। सुरक्षा जांच के बाद विमान को मंजूरी मिलने के बाद हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य हो गया।

Delhi homeslider National

एक्स के बाद फेसबुक पर भी एक्शन! कई पेज भारत में बंद, सोशल मीडिया पर उठे ‘डिजिटल इमरजेंसी’ के सवाल

सरकार की आलोचना करने वाले कई फेसबुक पेज अचानक बंद, सोशल मीडिया पर छिड़ी सेंसरशिप बनाम फ्री स्पीच की बहस नई दिल्ली। भारत में सोशल मीडिया पर सख्ती को लेकर बहस तेज होती जा रही है। पहले एक्स (ट्विटर) पर कई अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया और अब फेसबुक पर भी कई पेजों के बंद […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More