दिल्ली में अनिल बलूनी के यहां धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड का लोकपर्व ‘इगास’

नई दिल्ली/देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराओं को समर्पित पर्व इगास (बग्वाल) की पूर्व संध्या पर राजधानी दिल्ली में भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के आवास पर श्रद्धा और उल्लास के साथ इगास पर्व मनाया गया। अनिल बलूनी ने अपने गांव में स्वयं उपस्थित न हो पाने के बावजूद भी उन्होंने गांव से ही इगास कार्यक्रम की शुरुआत कर लोकपर्व के प्रति अपनी गहरी आस्था और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान से अग्नि प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की और पर्व का शुभारंभ किया। वातावरण में उत्तराखंड की लोकधुनें और पारंपरिक नृत्य-गीतों की गूंज रही।

तोता-मैना की कहानीः 15 साल की गर्लफ्रेंड, 17 का प्रेमी

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री, दिल्ली-एनसीआर में रह रहे उत्तराखंडी समाज के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अनिल बलूनी ने कहा कि इगास पर्व के पुनर्जागरण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा को दिया गया, जिनकी पहल और आह्वान पर अब यह लोकपर्व पूरे जोश और परंपरा के साथ देशभर में मनाया जा रहा है।

Delhi

26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप का भव्य समापन

कमलेश कमल नई दिल्ली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) द्वारा आयोजित 26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप 2025–26 का आज नई दिल्ली स्थित आर.के. खन्ना स्टेडियम में भव्य समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया। समारोह के मुख्य अतिथि तपन कुमार डेका (निदेशक, खुफिया ब्यूरो) रहे।उन्होंने आईटीबीपी, अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड तथा […]

Read More
Uttarakhand

उत्तराखंड में सियासी हलचल: बीजेपी के कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े 5-6 प्रभावशाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित दल-बदल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ नेता गौरव गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल बताए जा […]

Read More
Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More