अहम पहल: नए कानून को लेकर तीन दिवसीय जागरूकता अभियान

  • पुलिस कमिश्नर ने शनिवार को हरी झंडी दिखा किया रवाना

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते एक जुलाई 2024 से पूरे देश में लागू नई आपराधिक कानून को समझने के लिए पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशन में शनिवार से तीन दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू किया गया। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के नेतृत्व में शनिवार को आम जनता में प्रचार-प्रसार करने के लिए हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया।

इस मौके पर संयुक्त पुलिस आयुक्त अमित वर्मा, पुलिस उपायुक्त अपराध कमलेश कुमार दीक्षित, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध सुशील कुमार यादव सहित कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया कि प्रभारी स्वाट एवं सर्विलांस शिवानंद मिश्रा की देखरेख में शनिवार को राजधानी लखनऊ के प्रमुख चौराहों हजरतगंज चौराहा, महानगर स्थित गोल मार्केट, समता मूलक चौराहा, मुख्यमंत्री आवास -5- केडी चौराहा, बापू भवन, बंगला बाजार, टेढ़ी पुलिया, प्लासियो चौराहा सहित कई प्रमुख स्थानों पर जागरूकता अभियान के लिए एसीई डिजिटल वाहन को रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान इस लिए चलाया जा रहा है ताकि आम जनमानस को करीब दो सौ से चली आ रही प्राचीन कानूनों के स्थान पर बदलाव हुए नई कानून के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

बड़े काम का है यह जागरूकता अभियान

वर्षों से चली आ रही प्राचीन आपराधिक कानूनों में एक जुलाई 2024 को हुए बदलाव के बारे में लोगों को इसकी जानकारी देने और समझने के लिए यह जागरूकता अभियान चलाने के लिए अहम पहल शुरू की गई है। पुलिस का एक दल वाहन को लेकर प्रचार-प्रसार के लिए शहर के प्रमुख बाजारों एवं चौराहों तथा गांव की गलियों में घूम-घूमकर नई कानून के बारे में जानकारी देगी। हालांकि अभी तक इस नई धाराओं के बारे में पुलिस को भी समझने में दिक्कतें आ रही थी, लेकिन अब थानों में तैनात पुलिसकर्मी इस नई धाराओं के बारे में जानकारी हासिल कर चुके हैं, लेकिन आम आदमी नहीं समझ पा रहे थे, इसीलिए पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशन में यह अनोखा अभियान चलाया गया है। बताया जा रहा है कि यह अभियान सिर्फ राजधानी लखनऊ में नहीं बल्कि पूरे यूपी में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More