दो भाइयों ने उठाया आत्मघाती कदम, एक की मौत

हल्द्वानी। उत्तराखंड के काठगोदाम क्षेत्र में मध्यप्रदेश के दो सगे भाई संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में बेहोश पाए गए। मौके से सल्फास की गोलियों के रेपर बरामद हुए। दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया, जहां बड़े भाई शिवेश मिश्रा (21) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि छोटा भाई बृजेश मिश्रा (20) की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, दोनों भाई मध्यप्रदेश के रीवा जिले के निवासी हैं। कुछ समय पहले इनके माता-पिता की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद दोनों अपनी दादी के साथ रह रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, माता-पिता की मौत का सदमा दोनों के मन से उतर नहीं पाया था। इसी वजह से उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया होने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़े

‘तुमसे शादी करुंगी’…नाबालिग प्रेमी और महिला की अद्बभूत Love-Story

बुधवार दोपहर बाद दोनों भाई काठगोदाम के भदयूनी मार्ग के जंगल में अचेत अवस्था में पड़े मिले। शीतलाघाट फिल्टर प्लांट के एक कर्मचारी ने जब उन्हें देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर काठगोदाम चौकी प्रभारी दिलीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

ये भी पढ़े

समधी-समधन में आंख मटक्का दोनों हुए फरार

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों ने 23 अक्टूबर के बाद किसी से संपर्क नहीं किया था। मौके से मिले बैग में उनके आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुए हैं। हालांकि, उनके मोबाइल फोन पूरी तरह फॉर्मेट किए गए थे, जिससे किसी कॉन्टैक्ट का पता नहीं चल सका। बाद में पुलिस ने सीडीआर डिटेल निकालकर उनके रीवा स्थित परिचितों से संपर्क किया। फिलहाल मृतक शिवेश का शव मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। परिजनों के हल्द्वानी पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। एएसपी मनोज कत्याल ने बताया कि सल्फास के रेपर मौके से बरामद हुए हैं। दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण परिजनों के बयान के बाद ही सामने आ पाएगा।

Uttarakhand

उत्तराखंड में सियासी हलचल: बीजेपी के कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े 5-6 प्रभावशाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित दल-बदल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ नेता गौरव गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल बताए जा […]

Read More
homeslider Uttarakhand

CM धामी ने मंत्रियों के मध्य विभागों का किया बंटवारा

देहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों […]

Read More
Analysis homeslider Uttarakhand

यूपी में बड़ा सियासी फेरबदल तय, योगी कैबिनेट विस्तार से साधेंगे नए समीकरण

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक बाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुट गई है और कैबिनेट का नया खाका बनाने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक […]

Read More