दिल्ली-NCR और यूपी में ‘मोंथा’ का कहर, धान की फसल पर असल

लखनऊ /नयी दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात ‘मोंथा’ ने दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के तमाम जिलों मिजाज बदल दिया है। राजधानी दिल्ली,नोएडा और गाजियाबाद समेत यूपी के तमाम जिलों मे भी बेमौसम बारिश और ठंडी हवाएँ चल रही है। तापमान अचानक इतना गिर गया कि लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं वहीं किसान इसे धान पर कहर बता रहे हैं।

ये भी पढ़े

कंडक्टर ने चलती बस में किया रेप

पूर्वी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज में सबसे ज्यादा 72 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। शुक्रवार को भी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर पूर्वी इलाकों तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हैं। रिमझिम बारिश के साथ कभी-कभी तेज बारिश भी हो रही है। दोपहर तक बादल छाए रहने और बारिश होने से अधिकतम तापमान बेहद गिर गया और लोगों के गर्म कपड़े निकल आए। गुरुवार को अमेठी बाराबंकी और झांसी में अक्टूबर माह का सबसे कम अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

ये भी पढ़े

आशिक संग मिलकर मां ने अपने बेटे को उतारा मौत के घाट

मौसम विभाग ने यूपी के गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, अंबेडकर समेत तमाम जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। वहीं इस बारिश ने किसानों को तबाह कर दिया है। किसानों की मानें तो उनकी धान की फसल 70 फीसदी बरबाद हो चुकी है।

Delhi homeslider National

मालदा कांड सुनियोजित साजिश’, सुप्रीम कोर्ट की बंगाल सरकार को कड़ी फटकार

न्यायिक अधिकारियों की नौ घंटे की घेरेबंदी पर सख्त टिप्पणी, केंद्रीय बलों की सुरक्षा के आदेश नई दिल्ली। भारत का सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों की नौ घंटे तक हुई घेरेबंदी को लेकर राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने इस पूरे घटनाक्रम को “पूर्व नियोजित, सुनियोजित और […]

Read More
homeslider International

US में सियासी घमासान: ईरान युद्ध को लेकर घिरे डोनाल्ड ट्रंप, डेमोक्रेट नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल

युद्धविराम की मांग तेज, डेमोक्रेट बोले-बिना रणनीति शुरू हुआ युद्ध, अमेरिका को भारी नुकसान नई दिल्ली। अमेरिका में ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर सियासत तेज हो गई है। डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रणनीति पर तीखा हमला बोला है और तत्काल युद्धविराम की मांग की है। अमेरिकी संसद […]

Read More
homeslider International

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा फैसला, पेट्रोकेमिकल आयात हुआ सस्ता

सप्लाई संकट के बीच केंद्र का बड़ा फैसला, पेट्रोकेमिकल सेक्टर को मिली राहत मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, पेट्रोकेमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी खत्म मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और उससे प्रभावित वैश्विक सप्लाई चेन के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा राहत भरा कदम उठाया है। सरकार ने कई जरूरी पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स […]

Read More