‘तुमसे शादी करुंगी’…नाबालिग प्रेमी और महिला की अद्बभूत Love-Story

  • पशोपेश में पड़ी पुलिस महिला को गिरफ्तार करने से हिचक रही
आशीष द्विवेदी

मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में प्रेम-प्रसंग के एक अनोखी और दिलचस्प ‘लव-स्टोरी’ सामने आया है। एक महिला ने अपने नाबालिग प्रेमी के घर आकर उसके साथ रहने लगी। लड़का अभी 21 साल का नहीं हुआ है और शादी 21 की उम्र पूरी होने के बाद ही सकती है। ऐसे में वो दोनों तीन साल तक बगैर बिना शादी लिव-इन में जीना चाहते हैं। वहीं लड़के के घर वालों ने किडनैपिंग का मामला दर्ज कराया पर पुलिस भी पशोपेश में है। यही कारण है कि पुलिस ने महिला को उस युवक के अपहरण के मामले में अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है, जो इस माह की तीन तारीख को 18 साल का बालिग हो गया है।

ये भी पढ़े

दिल्ली-NCR और यूपी में ‘मोंथा’ का कहर, धान की फसल पर असल

यह दिलचस्प मामला भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र की है। यहां रहने वाले और अपने से 11 साल छोटे नाबालिग लड़के का एक शादीशुदा महिला से लव अफेयर चल गया। वह नाबालिग अपने महिला प्रेमिका के साथ भाग निकला। यह लड़का मंगलवारा थाना क्षेत्र में स्थित एक ज्वैलर्स के यहां काम करता था और वह महिला भी उसी प्रतिष्टान मे कम्प्यूटर ऑपरेटर थी।

 

दोनों में प्रेम-प्रसंग हुआ और उम्र की दीवार लांघ गया। प्रेम में अंधे वे दोनों फरार हो गए थे और इसी बीच लड़का के परिवार ने नाबालिग होने के का हवाला देते हुए उसकी प्रेमिका के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। किया गया था। अब बीती 3 अगस्त को वह लड़का 18 की उम्र पार कर चुका है और रक्षाबंधन पर अपनी बहन से राखी बंधवाने घर आ गया पर परिजनों ने उसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी। इसके दो दिन बाद उसकी प्रेमिका भी उस लड़के के घर आ गई, जिस पर अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

ये भी पढ़े

आशिक संग मिलकर मां ने अपने बेटे को उतारा मौत के घाट

चूंकि उसके अपहरण का मामला लड़की मां और बहन ने दर्ज कराया था और वह लड़का अब बालिग हो चुका है। अब उसकी प्रेमिका भी लड़के के साथ उसके घर में रह रही है और वह साथ रहने के लिए दबाव बनाते हुए तर्क दे रही है कि लड़का जब तीन साल बाद 21 वर्ष का हो जाएगा तो उससे शादी कर लेगी। एसे में लड़के की मां ने गुरुवार को अपहृत लड़के के वापस लौट आने की सूचना पुलिस को दी तब पूरा मामला सामने आया। दरअसल लड़के की मां उसके लौटकर आने की सूचना पुलिस को पहले नहीं दी, लेकिन महिला भी घर आ धमकी और उसके बेटे के साथ रहने लगी तो महिला ने परेशान होकर पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़े

एक बार फिर उजागर हुई धर्मांतरण की कहानी, इस बार भी शादीशुदा हिंदू महिला ही मुसलमानों के निशाने पर

पुलिस इस अनोखे अपहरण और ग्यारह साल बड़ी महिला के प्रेम-प्रसंग को लेकर उलझन में है। हालांकि पुलिस ने महिला को उस युवक के अपहरण के मामले में अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है, जो इस माह की तीन तारीख को 18 साल का हो गया है।
वहीं प्रेमिका का कहना है कि वह इसी लड़के से शादी करेगी, लेकिन शादी 21 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद कर सकती है। ऐसे में वह तीन साल बिना शादी के उक्त लड़के के साथ उसके घर में रहेगी। पुलिस ने अपहरण के मामले में महिला को नोटिस जारी कर थाने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। पुलिस का कहना है कि वह लड़के की वास्तविक आयु कितनी है, इसकी जांच के लिए वह मेडिकल कराने को तैयार नहीं है।

ये भी पढ़े

अब सड़कों पर छोड़ी गाय तो भुगतना होगा 10 हजार का जुर्माना

इधर, लड़के की मां और बहन ने पुलिस पर उस महिला का साथ देने का आरोप लगाया है, जिस पर अपहरण का मामला दर्ज है। मां और बहन का आरोप है कि पुलिस के अधिकारी कहते हैं कि जब तुम्हारा बेटा साथ रहने को तैयार है तो उस महिला को अपने घर में साथ रहो। जबकि हकीकत यह है कि बहुत चालू महिला है। अपने पति को छोड़कर मेरे बेटे का अपहरण किया था। वह महिला मेरे बेटे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर मेरे घर में जबरन रह रही है। पुलिस उस महिला को अपहरण के मामले में न तो गिरफ्तार कर रही है, न ही महिला को मेरे घर से बाहर कर रही है।

homeslider National

BREAKING NEWS : अजीत डोभाल की आगवानी से पहले कनाडा ने “सिख फॉर जस्टिस” को किया बैन, किया आतंकी संगठन घोषित,

NSA अजीत डोभाल की कनाडा यात्रा के तीन दिनों के भीतर बड़ा कदम- भारतीय हितों के खिलाफ गतिविधियों पर फैली रोक ओटावा/नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल की कनाडा यात्रा के महज तीन दिनों के भीतर ही कनाडाई सरकार ने एक बड़ा सुरक्षा निर्णय लिया है। उसने खालिस्तान समर्थक संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

आरके विंटर कप 2026 का भव्य समापन, आरके क्रिकेट ट्रेनिंग बनी विजेता

लखनऊ में खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश। लखनऊ में आयोजित आरके विंटर कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। युवा खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मुरादाबाद जेल में अधीक्षक की लूटने पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

शासन व्यस्त, जेल अधीक्षक लूट में मस्त, बंदी त्रस्त मनचाही बैरेक में जाने के बंदियों से वसूली जा रही मोटी रकम मुफ्त में लगने वाली मुलाकात पर्ची के लिए वसूले जा रहे 10 रुपए प्रति मुलाकाती नया लुक संवाददाता लखनऊ। मुख्यालय व्यस्त, जेल अधीक्षक मस्त, बंदी त्रस्त…यह हाल प्रदेश की मुरादाबाद जेल का है। मुरादाबाद […]

Read More