एंटी नारकोटिक्स: एक करोड़ एक लाख का गांजा बरामद, सात तस्कर गिरफ्तार

  • दो कुंतल दो किलो 500 ग्राम गांजा, छह मोबाइल फोन, दो चार पहिया वाहन व एटीएस कार्ड बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यूपी की एंटी नारकोटिक्स टीम ने उड़ीसा से लाकर यूपी के अलग-अलग जिलों में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा कर एक करोड़ एक लाख रुपए कीमत का गांजा बरामद करने के साथ सरगना सहित सात तस्करों को जौनपुर जिले के कुकुडीपुर दरवेशपुर मोड़ के पास से पकड़ा है।

इंस्पेक्टर सुरेन्द्र नाथ सिंह के मुताबिक पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम अलीगढ़ निवासी श्याम देशवाल, अलीगढ़ निवासी योगेश, पारसौली मथुरा निवासी हरेंद्र कुमार, अलीगढ़ निवासी आदर्श चौधरी, अलीगढ़ रिशी पाल व अलीगढ़ निवासी ब्रजलाल बताया। एंटी नारकोटिक्स के इंस्पेक्टर सुरेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो उड़ीसा राज्य से सस्ते दामों में चार पहिया वाहन में लादकर यूपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते हैं। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More
Crime News

संतकबीरनगर में दहेज हत्या का मामला: पति-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

बरौली गांव के पिता की तहरीर पर केस दर्ज; शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरौली गांव निवासी पिता की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत हरिहरपुर के चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज […]

Read More
Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More