बाजारखाला: बच्चों की लड़ाई में बड़े लोग भिड़े, जमकर दोनों पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे

Untitled 26 copy 2
  • दोनों पक्ष की ओर से जख्मी, क्रास मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार, अन्य अस्पताल में भर्ती

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बाजारखाला क्षेत्र स्थित गुलजार नगर में मंगलवार रात बच्चों के विवाद को लेकर हुई कहासुनी को लेकर बड़े आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान दोनों ओर से कई लोग लहुलुहान हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों ओर से हो रही मारपीट को किसी तरह शांत कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़े

लव-सेक्स और मर्डर… टीवी पर क्राइम सीरीज देखकर प्रेमिका ने ली आशिक की जान

पुलिस दोनों से मिली तहरीर के आधार पर क्रास मुकदमा दर्ज दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बाजारखाला थाना क्षेत्र स्थित गुलजार नगर निवासी रामधीरज उर्फ लल्ला व पड़ोस में रहने वाले सुरेश के बच्चे खेल रहे थे कि इसी दौरान किसी बात को लेकर बच्चे आपस में लड़-झगड़ गए।

ये भी पढ़े

वाराणसी में सेक्स रैकेट का खुलासा, रशियन लड़कियां पुलिस को चकमा देकर फरार

बताया जा रहा है कि यह मामला सुनकर दोनों पक्षों के बच्चों के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए और बिना समझे बुझे खुद ही लड़ाई करने पर अमादा हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल भेजने के बाद दोनों तरफ से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी संग मिलकर कराया था रामकिशोर बाल्मीकि का कत्ल ‌

मोहनलालगंज में बक्से में मिला था शव, प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार अपचारी संरक्षण में, ई-रिक्शा व आलाकत्ल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: 16 सितंबर 2026 को मोहनलालगंज क्षेत्र के भावा खेड़ा में हाईवे किनारे मदारी खेड़ा रोड पर लकड़ी के बक्से में जिस व्यक्ति की हत्या कर लाश मिली थी उसकी पहचान दुबग्गा थाना क्षेत्र […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

नगराम में गांजा तस्करी गिरोह का राजफाश, दो तस्कर गिरफ्तार

12.750 किलो गांजा, तीन मोबाइल, सोने की चेन और कार बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशनदेशनुसार मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त रल्ला […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

बंथरा: बुजुर्ग महिला की उन्हीं के घर में गला रेत कर हत्या

घर के भीतर मिला खून से लथपथ शव मवई पुलिस चौकी क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव में हुई वारदात ए अहमद सौदागर Lucknow: कृष्णानगर में मजदूर रामबाबू मौर्या, इसी क्षेत्र में महिला की सिर कूच हत्या, मोहनलालगंज में एक व्यक्ति की हत्या, मड़ियांव में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या काकोरी में महिला की गला रेत कर […]

Spread the love
Read More