छात्रा ने इंग्नौर किया तो खोंप दिया चाकू

शिमला। चंबा में एक छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा हरदासपुरा मोहल्ले की रहने वाली है और हमला करने वाला युवक पंजाब का निवासी है। पुलिस ने हमलावर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़े

गजब ढा रहा है बिकनी पहन कर गंगा में नहाती विदेशी महिला का वीडियो

सैलून में काम करता है युवक

जानकारी के अनुसार पंजाब के अमृतसर का रहने वाला युवक एक सैलून में काम करता है। शनिवार को वह छात्रा का पीछा करते हुए कॉलेज तक पहुंच गया और उसे परेशान करने लगा। जब छात्रा युवक की शिकायत करने महिला थाने जा रही थी तो थाने से कुछ ही दूरी पर चाकू से युवक ने छात्रा पर हमला कर दिया।

छात्रा की गर्दन में गंभीर चोट

इस हमले में छात्रा की गर्दन में गंभीर चोट आई है। आसपास के लोगों ने छात्रा को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में भर्ती करवाया। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को अरेस्ट किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे कार्रवाई की जा रही है।

Crime News Uttarakhand

देहरादून के राजपुर रोड में जिम से निकलते ही युवक की सरेआम हत्या

देहरादून। राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह हुए सनसनीखेज गोलीकांड ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिटी सेंटर स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास जिम के बाहर 45 वर्षीय विक्रम शर्मा की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। […]

Read More
Bihar Crime News homeslider

पटना के फुलवारी शरीफ में कोचिंग सेंटर की छत से गिरकर 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत

बिहार की राजधानी Patna के फुलवारी शरीफ इलाके से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की कोचिंग सेंटर की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

तमंचा देख सास बोली- “चल जा, खिलौना अपने पास रख”, दामाद ने गुस्से में सीने में मार दी गोली

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक दामाद ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी सास को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना थाना मझोला क्षेत्र के जयंतीपुर इलाके की बताई जा रही है। मृतका की पहचान 50 […]

Read More