विनायक चतुर्थी आज है जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि  व योग

राजेन्द्र गुप्ता

प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर क्रमशः संकष्टी और विनायक चतुर्थी मनाई जाती है। संकष्टी और विनायक चतुर्थी पर भक्ति भाव से भगवान गणेश की पूजा की जाती है। साथ ही मनचाहा वरदान पाने के लिए चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। संकष्टी और विनायक चतुर्थी के दिन व्रत रखने वाले साधकों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त संकटों से मुक्ति मिलती है।

कब है विनायक चतुर्थी?

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के अगले दिन विनायक चतुर्थी मनाई जाती है। इस साल 25 अक्टूबर को विनायक चतुर्थी है। इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश की पूजा की जाएगी। साथ ही चतुर्थी तिथि का व्रत रखा जाएगा।

विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, 25 अक्टूबर को देर रात 01 बजकर 19 मिनट पर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी की शुरुआत होगी। वहीं, 26 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 48 मिनट पर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त होगी। चतुर्थी तिथि पर चंद्र दर्शन किया जाता है। इसके लिए 25 अक्टूबर को विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी।

विनायक चतुर्थी शुभ योग

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इन योग में शिव परिवार की पूजा की जाएगी। इस शुभ अवसर पर शोभन और रवि योग का संयोग है। भद्रावास योग का संयोग रात भर है। इन योग में भगवान गणेश की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

विनायक चतुर्थी का धार्मिक महत्व

भगवान गणेश को ‘विघ्नहर्ता’ कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से व्रत और पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट, बाधाएं और संकट दूर हो जाते हैं। इस व्रत के प्रभाव से घर में सुख-समृद्धि, धन-वैभव और ऐश्वर्य का आगमन होता है। भगवान गणेश को बुद्धि और ज्ञान का देवता माना जाता है। यह व्रत रखने वाले भक्तों को भगवान गणेश ज्ञान और धैर्य का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। जो श्रद्धालु इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उन्हें मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। विनायक चतुर्थी के दिन दान-पुण्य करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है, इसलिए अपनी क्षमता अनुसार अन्न और धन का दान अवश्य करें।

ये भी पढ़े

व्यापार बढ़ेगा व दूर होंगी बाधाएं,

विनायक चतुर्थी पूजा विधि

स्नान और संकल्प : सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा शुरू करने से पहले व्रत का संकल्प लें।

गणेश स्थाना : घर के पूजा स्थल पर एक साफ चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर भगवान गणेश की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।

पूजा सामग्री अर्पित करें : भगवान गणेश को रोली, चंदन, कुमकुम का तिलक लगाएं। उन्हें लाल रंग के फूल (विशेषकर गुड़हल), अक्षत (चावल), दूर्वा (घास) अर्पित करें। दूर्वा गणेश जी को बहुत ही प्रिय है।

ये भी पढ़े

ये पंजाब है साहब! यहाँ की एक बहू ने अपने DGP ससुर लड़ाया इश्क़

भोग और मंत्र जाप : गणेश जी को मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। साथ ही, उन्हें शुद्ध घी और गुड़ भी अर्पित करें। पूजा के दौरान ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।

कथा और आरती : विनायक चतुर्थी की कथा का पाठ करें और अंत में भगवान गणेश की भावपूर्ण आरती करें।

व्रत का पारण : दिन भर उपवास रखें। संध्याकाल में चंद्रमा के दर्शन कर उन्हें अर्घ्य दें (पानी में चंद्रमा की परछाई देखें, सीधे चंद्रमा को देखने से बचें) और फिर व्रत का पारण करें।

प्रसाद वितरण : पूजा के बाद प्रसाद सभी लोगों में वितरित करें।

homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ आंदोलन तेज, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिका-यूरोप में जबरदस्त प्रदर्शन

नया लुक डेस्क वॉशिंगटन/यूरोप। ईरान के साथ संभावित युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मध्य पूर्व के तनाव के बीच अब अमेरिका और यूरोप में भी उनके खिलाफ विरोध की लहर तेज हो गई है। ‘नो किंग्स’ (No Kings) नाम से हो रहे इन प्रदर्शनों में लाखों […]

Read More