दिग्गज एक्टर सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन

Untitled 14 copy 15

मुंबई। फिल्म जगत से जुडी एक दुखद खबर मिल रही है। दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का 74 वर्ष की आयु में आज 25 अक्टूबर (शनिवार) को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, सतीश शाह लंबे समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके मैनेजर ने  बातचीत में एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि की है। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में ही है। उनका अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा। अभी बॉलीवुड पीयूष पांडे के निधन की खबर से उबरा भी नहीं था कि सतीश शाह के अचानक जाने से इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। उनके निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।

सतीश शाह ने अपने करियर में ढेरों फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें घर-घर में असली पहचान टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में निभाए ‘इंद्रवदन साराभाई’ उर्फ इंदु के किरदार ने दिलाई थी। इस कॉमेडी शो में उनके काम को दर्शकों ने खूब सराहा। आज भी इंस्टाग्राम पर शो से उनके क्लिप्स वायरल होते हैं।

गुजरात के मांडवी में जन्मे सतीश शाह ने FTII से पढ़ाई की थी। बॉलीवुड में उन्होंने ‘भगवान परशुराम’ से करियर शुरू किया और ‘जाने भी दो यारों’, ‘उमराव जान’, ‘शक्ति’ जैसी कई फिल्मों में दिखे। हालांकि, टेलीविजन इंडस्ट्री में उन्होंने जो दम-खम दिखाया, वो अभूतपूर्व था। 1984 में आया उनका सिटकॉम ‘ये जो है जिंदगी’, आज भी याद किया जाता है। इस शो के 55 एपिसोड में सतीश ने 55 अलग-अलग किरदारों को निभाया था, जो एक रिकॉर्ड था। इसके बाद ‘फिल्मी चक्कर’ और ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में उनकी जोड़ी एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह (माया साराभाई) संग खूब जमी। (BNE)

Spread the love

sanchita ugale death case
Entertainment

क्या अंदर ही अंदर टूट रही थीं संचिता उगले? दोस्त के बयान ने खड़े किए कई सवाल

sanchita ugale death case : टीवी इंडस्ट्री की युवा अभिनेत्री संचिता उगले की मौत ने मनोरंजन जगत और उनके प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। 22 वर्षीय अभिनेत्री ने 14 जून 2026 को मुंबई के नालासोपारा स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस मामले की […]

Spread the love
Read More
Cocktail 2 Cast
Entertainment

शाहिद कपूर की Cocktail 2 बिना कट हुई पास, सेंसर बोर्ड ने किए कुछ बदलाव

Cocktail 2 Cast : शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘Cocktail 2’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज को अब सिर्फ एक दिन बाकी है और दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज […]

Spread the love
Read More
Mahadev And Sons controversy
Entertainment

टीवी शो ‘महादेव एंड संस’ में दिखा विवादित सीन, दर्शकों का गुस्सा फूटा

Mahadev And Sons controversy : टेलीविजन इंडस्ट्री में एक समय था जब सास-बहू सीरियल्स को परिवार के साथ बैठकर देखा जाता था। इन शो की कहानियां सरल, भावनात्मक और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ी होती थीं। दर्शक आसानी से इनसे खुद को जोड़ लेते थे। लेकिन समय के साथ टीवी कंटेंट में बड़ा बदलाव आया है […]

Spread the love
Read More