चिरंजीवी की अगली फिल्म ‘मन शंकर वर प्रसाद गरु’ में जुड़े वेंकटेश

Untitled 9 copy 24

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी ने कुछ महीने पहले अपनी 157वीं फिल्म ‘मन शंकर वरप्रसाद गरु’ की घोषणा करते हुए प्रशंसकों में उत्साह भर दिया था। अब इस फिल्म से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने तेलुगु सिनेमा प्रेमियों के बीच रोमांच बढ़ा दिया है। अभिनेता ने एक खास वीडियो शेयर करते हुए खुलासा किया है कि इस भव्य फिल्म में अब सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती भी नजर आने वाले हैं। यह पहली बार होगा जब तेलुगु इंडस्ट्री के दो दिग्गज कलाकार, चिरंजीवी और वेंकटेश एक ही फिल्म में साथ काम करते हुए दर्शकों को मनोरंजन का डबल डोज देंगे।

ये भी पढ़े

गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरे डॉक्टर की मौत

इस फिल्म का निर्देशन लोकप्रिय फिल्मकार अनिल रविपुडी कर रहे हैं, जो अपनी मसाला एंटरटेनर्स के लिए जाने जाते हैं। वहीं, फिल्म का निर्माण साहू गारपति और सुष्मिता कोनिडेला (चिरंजीवी की बेटी) कर रही हैं। निर्माताओं ने बताया कि यह फिल्म एक बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है और इसमें भावनाओं, एक्शन और कॉमेडी का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। वीडियो जारी करते हुए निर्देशक अनिल रविपुडी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, हर फिल्ममेकर की जिंदगी में कुछ पल ऐसे आते हैं जो बिल्कुल जादुई महसूस होते हैं, और मेरे लिए यह उन्हीं पलों में से एक है।

ये भी पढ़े

गजब ढा रहा है बिकनी पहन कर गंगा में नहाती विदेशी महिला का वीडियो

तेलुगु सिनेमा के दो महान सितारों मेगास्टार चिरंजीवी गरु और विक्ट्री वेंकटेश गरु को एक साथ पर्दे पर लाना मेरे करियर का सबसे गर्व का क्षण है। वहीं चिरंजीवी ने अपने पोस्ट में लिखा, मेरे प्रिय मित्र विजय का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। वेंकटेश अब हमारे ‘मन शंकर वरप्रसाद गरु’ परिवार का हिस्सा हैं। आइए, इस संक्रांति 2026 पर सिनेमाघरों में मिलकर इस खुशी का जश्न मनाएं। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Anandita Sundar
Entertainment

बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग पर टूटीं आनंदिता, अफवाहों को बताया बेबुनियाद

Anandita Sundar : फिल्ममेकर सुंदर सी और एक्ट्रेस-राजनीतिज्ञ खुशबू सुंदर की बेटी आनंदिता सुंदर एक बार फिर सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में दिए गए JFW पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने अपने निजी जीवन, फिटनेस जर्नी और लगातार मिलने वाली ऑनलाइन नफरत पर खुलकर बात की। आनंदिता ने साफ […]

Spread the love
Read More
sanchita ugale death case
Entertainment

क्या अंदर ही अंदर टूट रही थीं संचिता उगले? दोस्त के बयान ने खड़े किए कई सवाल

sanchita ugale death case : टीवी इंडस्ट्री की युवा अभिनेत्री संचिता उगले की मौत ने मनोरंजन जगत और उनके प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। 22 वर्षीय अभिनेत्री ने 14 जून 2026 को मुंबई के नालासोपारा स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस मामले की […]

Spread the love
Read More
Cocktail 2 Cast
Entertainment

शाहिद कपूर की Cocktail 2 बिना कट हुई पास, सेंसर बोर्ड ने किए कुछ बदलाव

Cocktail 2 Cast : शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘Cocktail 2’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज को अब सिर्फ एक दिन बाकी है और दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज […]

Spread the love
Read More