आगरा में तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा

Accident NayaLook

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के न्यू आगरा क्षेत्र में शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि नगला बूढ़ी के पास बेकाबू कार ने सड़क किनारे कई लोगों को रौंद दिया जिसमें से एक महिला बबली समेत पांच की मौत हुई है जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों में एक डिलीवरी बॉय भानु प्रताप भी शामिल है। हादसे के वक्त भानु प्रताप पार्सल डिलीवरी करके वापस लौट रहा था। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और कार को जब्त कर लिया है। सभी मृतकों के शवों के पुलिस ने पोस्टमॉर्टम भेज दिया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की स्पीड बहुत ज्यादा तेज थी। कार ने पहले डिवाइडर को टक्कर मारी उसके बाद कई लोगों को रौंदते हुए फिर से डिवाइडर से टकरा गई और कार रुक गई। बेकाबू कार ने पहले डिलीवरी बॉय भानु प्रताप को रौंदा उसके बाद एक वृद्ध की मौत में शोक व्यक्त करने के लिए कुछ लोग सड़क के किनारे बैठे थे और कार ने उनको भी रौंद दिया। हिट एंड रन केस में मौके पर सात लोग घायल हुए हैं जिनको सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डिलीवरी बॉय भानु प्रताप, एक महिला बबली इसके अलावा कमल, कृष्णा और बंटेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल राहुल और गोलू का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि कार चलाते वक्त चालक नशे में था। (वार्ता)

Spread the love

Accused of conspiracy to commit murder
Crime News

पति ने चैट्स देखे तो उड़े होश! पत्नी पर प्रेमी संग हत्या की साजिश का आरोप

Accused of conspiracy to commit murder : तेलंगाना के महबूबाबाद जिले से पति-पत्नी के रिश्ते और कथित हत्या की साजिश से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर उसे जान से मारने की योजना बनाने का आरोप लगाया है। पति का दावा है कि पत्नी के […]

Spread the love
Read More
Anuj Trivedi
Crime News Uttar Pradesh

फर्जी पहचान से 25 शादियां और करोड़ों की ठगी का आरोप, अनुज त्रिवेदी पर शिकंजा कसने की तैयारी

अनुज त्रिवेदी के खिलाफ बढ़ीं शिकायतें Anuj Trivedi 25 Wedding: फर्जी पहचान बनाकर कथित तौर पर 25 महिलाओं से शादी करने और करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोपों में घिरे अनुज त्रिवेदी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मामले में अब चार कथित पीड़ित महिलाएं सीतापुर पहुंचीं और SDM आयुष चौधरी को लिखित शिकायत […]

Spread the love
Read More
Snake menace in the hostel
Crime News

गढ़चिरौली में दर्दनाक हादसा! सांप के डसने से तीन छात्राओं ने तोड़ा दम…

गढ़चिरौली के हॉस्टल में जहरीले सांप का कहर Snake menace in the hostel : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक आश्रम स्कूल के हॉस्टल में जहरीले सांप के काटने से छह बालिकाओं प्रभावित हो गईं। इनमें से तीन छात्राओं की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि […]

Spread the love
Read More