भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 236 पर समेटा

सिडनी। हर्षित राणा चार विकेट और वॉशिंगटन सुंदर दो विकेट की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 46.4 ओवर में 236 के स्कोर पर समेट दिया। आज यहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरे ट्रैविस हेड और कप्तान मिचेल शर्मा की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। 10वें ओवर में मोहमम्द सिराज ने ट्रैविस हेड 25 गेंदों में (29) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मैथ्यू शॉर्ट ने मिचल मार्श के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। इसी दौरान अक्षर पटेल ने 16वें ओवर में मिचेल मार्श (41) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद मैट रेनशॉ ने मैथ्यू शॉर्ट के साथ चौथे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। मैथ्यू शॉर्ट (30) को 23वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने आउट किया। एलेक्स कैरी (24), मिचेल ओवेन (एक) को हर्षित राणा ने आउट किया। मैट रेनशॉ ने 58 गेंदों का सामना किया और अपनी 56 रनों की पारी में दो चौके लगाये। उन्हें भी 37वें ओवर में हर्षित राणा ने आउट किया। मिचेल स्टार्क (दो) को कुलदीप यादव तथा नेथन एलिस (16) को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया।

हर्षित राणा ने 47वें ओवर की दूसरी गेंद पर कूपर कॉनली (23) और इसी ओवर की चौथी गेंद पर जॉश हेजलवुड (शून्य) को आउटकर ऑस्ट्रेलिया की पारी का 236 के स्कोर पर अंत कर दिया। भारत की ओर से हर्षित राणा ने 8.4 ओवर में 39 रन देकर चार विकेट लिये। वॉशिंगटन सुंदर को दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। (वार्ता)

Sports

ICC का बड़ा प्लान, 2027 का वनडे वर्ल्ड कप होगा अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। ICC ने 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर खास रणनीति तैयार की है, जिसके तहत इस टूर्नामेंट को पहले से ज्यादा बड़ा और रोमांचक बनाया जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी तीन देशों—दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे  और नामिबिया –  को सौंपी गई […]

Read More
Sports

 वैभव सूर्यवंशी पर टिकी निगाहें: CSK के खिलाफ कौन करेगा ओपनिंग, आज होगी असली परीक्षा

IPL 2026 के रोमांचक मुकाबलों के बीच आज का मैच काफी खास माना जा रहा है, जहां  राजस्थान रॉयल्स  और  चेन्नई सुपर किंग्स  आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में कई बड़े खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है। वैभव सूर्यवंशी इस समय भारत के उभरते हुए […]

Read More
Sports

IPL 2026: रोहित शर्मा ने मचाया कहर, केकेआर के खिलाफ खेली रिकॉर्डतोड़ पारी

 IPL 2026 के दूसरे मुकाबले में क्रिकेट फैंस को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला, जहां Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders आमने-सामने थीं। इस मैच में मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऐसी पारी खेली, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन का बड़ा […]

Read More