दीपावली पर्व पर चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की हकीकत: तीन दिन में खूब तड़तड़ाई गोलियां

UP Police NayaLook
  • बदमाश बेखौफ, पुलिस खामोश

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। दीपावली पर्व पर यूपी पुलिस भले ही सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर चाक-चौबंद होने का दावा किया, लेकिन जिस तरह से बदमाशों ने गोलियों की बौछार की इससे यही लग रहा है कि पुलिस का खौफ नहीं रहा। बीते तीन दिन… पांच गोलीकांड और छह हत्याएं। कहीं गोलियों की तड़तड़ाहट हुई तो कहीं अन्य भारी वस्तु से वारकर हत्याएं हुईं। राजधानी लखनऊ से कानपुर देहात, गोंडा व हरदोई जनपद में गोलियों की बौछार हुई तो लाठी-डंडे भी जमकर चले। वैसे तो वैध – अवैध असलहों से गोलियों की तड़तड़ाहट आम बात हो चली है, लेकिन अक्टूबर माह में तीन दिनों तक तो सारी हदें पार हो गई। बदमाश और दुस्साहसी लोग अवैध या लाइसेंसी असलहे से खुलेआम गोलियां बरसा रहे हैं और पुलिस खामोश बैठी हुई नजर आई। बदमाशों के दुस्साहस का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कानपुर देहात जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में दीपावली पर्व की रात 24 वर्षीय गौरव अवस्थी उर्फ शिबू की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़े

हे भगवान! DGP साहब का अपने बहू पर आया ‘दिल’

राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित कैम्पवेल रोड पर एकता नगर इलाके में रहने वाले अधिवक्ता दीपेंद्र सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया। दुबग्गा के शाहपुर भमरौली गांव में रहने वाले असलम को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया।  पीजीआई थाना क्षेत्र के वृन्दावन योजना के रेवतापुर गांव में दीपावली की झालर लगाने के विवाद में अनुज के ऊपर गोलियों की बौछार कर बदमाशों ने घायल कर दिया। ठाकुरगंज क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में 20 वर्षीय उमेश को सलीम कबाड़ी के बेटे शाहरूख ने गोली मार दी।

ये भी पढ़े

उफ्फ..फ ! दलित मासूम के सात 55 दिन तक रेप

गोंडा जिले के नगर कोतवाली इलाके में कलयुगी बेटे संदीप ने अपनी 58 वर्षीय मां कांति देवी की बेरहमी से हत्या कर दी। हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र के कोथवा अतरौली रोड पर बसहरा गांव निवासी 45 वर्षीय परशुराम सिंह उर्फ पप्पू का बेरहमी से कत्ल कर बदमाशों ने सनसनी फैला दी। हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित चरौली गांव निवासी अनुप ने गर्भवती पत्नी को पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया। खबर में दर्शाई गईं ये घटनाएं साफ बयां कर रही है और अब बदमाशों को खाकी वर्दी का खौफ नहीं रहा। ये वारदातें सिर्फ तीन दिनों के भीतर हुईं हैं इससे यही लग रहा है कि यूपी पुलिस कानून-व्यवस्था को लेकर फेल साबित हो रही है।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

 खत्म कर दी प्रदेश जेलों में ओवरक्रॉडिंग की समस्या जेलों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के उठाए कदम राकेश यादव Lucknow: योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi Uttar Pradesh

LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर

New Delhi:  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद छात्राओं में डर और […]

Spread the love
Read More