नहीं रहे ‘अंग्रेजों’ के जमाने के जेलर

  • बॉलीवुड अभिनेता असरानी का 84 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली। ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले में अंग्रेजों के जमाने के जेलर का रोल निभाने वाले गोवर्धन असरानी का सोमवार दोपहर एक बजे निधन हो गया है। 84 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है। एक्टर को चार दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी लंग्स में पानी भर गया था। एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि उनके मैनेजर बाबूभाई थिबा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में की है।

ये भी पढ़े

कानपुर देहात से बड़ी खबर : महिला सिपाही ने थाने में खाया जहर

निधन की खबर छिपाकर रखने की थी आखिरी इच्छा

बाबूभाई थिबा ने बताया कि निधन से पहले असरानी ने अपनी पत्नी के सामने इच्छा जाहिर की थी कि उनकी मौत की खबर किसी को न दी जाए। वो हंगामा नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा था कि अंतिम संस्कार के बाद ही सबको इसकी खबर दी जाए। यही वजह रही कि निधन के तुरंत बाद सांताक्रूज के शांतिनगर स्थित श्मशान में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसमें परिवार के 15-20 लोग ही शामिल हुए।

निधन से चंद घंटे पहले ही की थी दिवाली से जुड़ी आखिरी पोस्ट

सोमवार को दोपहर में गोवर्धन असरानी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट जारी की गई थी, जिसमें उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं। असरानी ने अपने एक्टिंग करियर में करीब 350 फिल्मों में काम किया है। इनमें शोले, अभिमान, चुपके-चुपके, छोटी सी बात, भूल भुलैया शामिल हैं। फिल्म शोले में असरानी का बोला गया डायलॉग ‘हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं’ काफी हिट रहा।

ये भी पढ़े

सफलता कदम चूमने को तैयार… बस करें ये उपाय

एक नजर असरानी के एक्टिंग करियर पर

एक जनवरी 1941 को जयपुर में जन्मे असरानी के पिता की कार्पेट की दुकान थी। पिता चाहते थे कि बच्चे बड़े होकर उनका बिजनेस संभाले, लेकिन असरानी की दिलचस्पी फिल्मों में थी। असरानी ने जयपुर के राजस्थान कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। वो अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए ऑल इंडिया रेडियो में बतौर वॉइस आर्टिस्ट काम किया करते थे। साल 1960 में उन्होंने साहित्य कलभाई ठक्कर में दाखिला लिया और एक्टिंग सीखी। 1962 में कोर्स पूरा होते ही वो काम ढूंढने मुंबई पहुंचे, लेकिन कोई मौका नहीं मिला। 1963 में किशोर साहू और ऋषिकेश मुखर्जी ने उनका हुनर पहचाना जरूरी, लेकिन प्रोफेशनल एक्टिंग सीखने की सलाह दी।

Entertainment

गाजियाबाद में सुनंदा शर्मा के लाइव शो में हंगामा, स्टेज पर चढ़े फैन से डरीं सिंगर

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर सुनंदा शर्मा हाल ही में एक लाइव शो के दौरान अप्रत्याशित घटना का शिकार हो गईं। 3 अप्रैल 2026 को गाजियाबाद के राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT) में आयोजित इस कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फैन अचानक स्टेज पर चढ़ गया।शुरुआत में शो […]

Read More
Entertainment

सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया ने NMACC में बटोरी सुर्खियां, नीता अंबानी से की मुलाकात

अगर आप सचिन तेंदुलकर के फैन हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर (NMACC) में आयोजित एक समारोह में सानिया चंडोक ने सभी की निगाहें अपनी ओर खींच ली। इस इवेंट में कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की, लेकिन सबकी नजरें सचिन तेंदुलकर की बहू […]

Read More
Entertainment

सोनम कपूर ने शेयर की दूसरे बेटे की पहली झलक -चेहरे पर सुकून और खुशी

अगर आप सोनम कपूर के फैन हैं, तो यह खबर आपको बेहद पसंद आएगी। हाल ही में सोनम कपूर दूसरी बार मां बनी हैं और उन्होंने अपने नन्हे बेटे की पहली झलक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है। 29 मार्च को बेटे के जन्म के बाद सोनम को बधाई देने वालों का तांता […]

Read More