- चार से छह साल की बच्ची को लील गई आग, चार में एक बुजुर्ग का नाम भी शामिल
मुम्बई। दिवाली की रात मुम्बई के एक इलाके के लिए काफी भारी पड़ गई। पटाखे के शोर के बीच यह पता भी नहीं लगा कि यहां इतना बड़ा हादसा हो गया। नवी मुम्बई इलाके में बीती रात एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। आग की खबर लगते ही पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। आधी रात को लगी इस आग में चार लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक मुम्बई से सटे नवी मुम्बई के वाशी इलाके में देर रात एक हाई-राइज इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम छह साल की एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान छह वर्षीय वेदिका सुंदर बालकृष्णन के अलावा कमला हीरल जैन (84 साल), सुंदर बालकृष्णन (44 साल) और पूजा राजन (39) के रूप में हुई है।
ये भी पढ़े
खबरों के मुताबिक आग बिल्डिंग की 10वीं मंज़िल पर रात करीब 12:30 बजे लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही पलों में आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग की सूचना मिलते ही नवी मुंबई फायर डिपार्टमेंट की चार से पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पांच घंटे की कोशिशों के बाद टीम ने सुबह छह बजे आग पर काबू पाया गया। मृतकों में एक पांच से सात वर्ष की बच्ची और एक 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं।
