दीपावली पर घर में बने मंदिर को कैसे सजाएं, आसान और आकर्षक तरीके यहां जानें

Untitled 1 copy 49

लखनऊ। दीपावली यानी रोशनी, रंग और श्रद्धा का पर्व। हर घर में इस दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा होती है और घर को सुंदरता व पवित्रता का रूप देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सवाल यह है कि दीपावली पर घर और घर में बने मंदिर को कैसे सजाएं जिससे वह एक ओर पारंपरिक लगे और दूसरी ओर मॉडर्न लुक भी दे। यहां हम आपको दे रहे हैं दीपावली 2025 के लिए ऐसे बेहतरीन और ट्रेंडिंग आइडियाज जो आपके घर को बना देंगे सबसे खास।

दीपावली के लिए घर की सजावट के आधुनिक और पारंपरिक उपाय

दीपावली हो और घर न चमके, ऐसा कैसे हो सकता है? इस खास मौके पर घर को साफ-सुथरा बनाना तो पहली ज़रूरत है, लेकिन उसके बाद सजावट पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। सबसे पहले बात करते हैं घर की एंट्रेंस यानी मुख्य दरवाजे की। रंग-बिरंगे फूलों की तोरण मुख्य दरवाजे पर लगाएं। तोरण सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। साथ ही रंगोली डिजाइन फॉर दीवाली जैसे की मोर, स्वस्तिक या श्रीयंत्र की रंगोली बनाना शुभ माना जाता है।

फेयरी लाइट्स और दीयों की सजावट

फेयरी लाइट्स या LED स्ट्रिंग लाइट्स आजकल हर घर की शोभा बन चुकी हैं। इन्हें बालकनी, खिड़की, छत या बरामदे में लगाकर आप अपने घर को एक चमकदार लुक दे सकते हैं। इसके अलावा दिवाली के लिए मिट्टी के दीयों की सजावट का महत्व कभी कम नहीं होता। दीयों में तेल भरकर हर कोने में जलाना सकारात्मकता को बढ़ाता है।

ये भी पढ़े

दूर होगा जीवन का अंधेरा…लक्ष्मी की कृपा मिलेगी ..राशि वाले पढ़े

दीपावली पर घर में साफ-सफाई

फेंग शुई और वास्तु के अनुसार घर की ऊर्जा तभी सकारात्मक होती है जब उसमें अनावश्यक वस्तुएं न हों। इसीलिए दीपावली से पहले घर की अच्छी तरह सफाई करें, पुरानी चीजों को हटा दें, और नकारात्मक ऊर्जा को बाहर करें। दीपावली पर घर का मंदिर पूजा का केंद्र होता है। लक्ष्मी-गणेश पूजन यहीं किया जाता है। इसलिए मंदिर की सजावट भी बेहद खास होनी चाहिए। ताजे फूलों से बनी माला जैसे गुलाब, गेंदा और मोगरा से मंदिर को सजाएं। इससे वातावरण पवित्र और सुगंधित रहता है।

लाइटिंग का महत्त्व

मंदिर के चारों ओर छोटे LED या कंदील लाइट्स का उपयोग करें। इससे मंदिर रात में जगमगाता है और पूजा का अनुभव और भी दिव्य बनता है। मंदिर बैकलाइट पैनल भी अब बहुत चलन में हैं। मंदिर की सफाई के लिए गंगाजल या गौमूत्र मिलाकर पानी से पोछा लगाना शुद्धता के लिहाज से बहुत अच्छा माना जाता है।

मूर्ति या फोटो फ्रेम का ध्यान

लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्तियाँ या तस्वीरें लाना शुभ होता है। इन मूर्तियों को वास्तु अनुसार मंदिर के पूर्व दिशा में रखें और ध्यान रखें कि किसी देवी-देवता की टूटी हुई मूर्ति मंदिर में न हो।

दीवाली पर घर को सजाएं पर्यावरण के अनुकूल तरीके

अब एक नई सोच बन रही है। प्लास्टिक या कैमिकल युक्त सजावट की जगह मिट्टी, कागज और प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग बढ़ रहा है। इससे पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ पूजा में पवित्रता बनी रहती है। दीपावली का त्योहार न केवल पूजा-पाठ का पर्व है, बल्कि यह घर को सुंदरता से भर देने का भी अवसर है। ऊपर बताए गए ट्रेंडिंग डेकोरेशन आइडियाज से आप अपने घर और मंदिर को इस दीपावली ऐसा रूप दे सकते हैं कि हर कोई तारीफ किए बिना न रह सके। घर की रौनक और मंदिर की पवित्रता जब मिलती है, तो लक्ष्मी माता की कृपा भी जरूर होती है।

Spread the love

iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Mathura Electrocution Accident
homeslider Uttar Pradesh

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से गई युवक की जान

मथुरा में हाईटेंशन लाइन का कहर Mathura Electrocution Accident :  थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पानी की टंकी के पास अचानक 11 केवी (11 हजार वोल्ट) की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से युवक […]

Spread the love
Read More
homeslider National

सोनम वांगचुक मामले में बड़ा अपडेट, केंद्र बोला- मेदांता शिफ्टिंग का विरोध नहीं करेंगे

Sonam Wangchuk Latest News : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और अस्पताल शिफ्टिंग मामले में केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा है कि उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि […]

Spread the love
Read More