काकोरी पुलिस गश्त की खुली पोल: एक ही रात में चार घरों में चोरों ने बोला धावा

Untitled 27 copy 1
  • नकदी , गहने व कीमती सामान चुरा ले गए,
  • रिपोर्ट दर्ज हवा में तीर मार रही खाकी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी में खूनी लुटेरे ही नहीं चोरों के भी हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने काकोरी क्षेत्र स्थित बेढ़ौना गांव के रहने वाले किसानों के लिए मंगलवार की रात मानो काली साबित हुई। चोरों एक साथ धावा बोलकर एक ही रात में ताबड़तोड़ चार घरों में वारदातों को अंजाम दिया। चोरों ने घरों में रखे गहने, कीमती सामान सहित लाखों की नकदी बटोर फुर्र हो गए। एक साथ एक ही गांव में चार घरों में हुई घटना की खबर मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना ने बीते सालों माल, मलिहाबाद व काकोरी क्षेत्र में सिलसिलेवार हुई डकैती ने एक बार फिर पुराने जख्मों को ताजा कर दिया।

ये भी पढ़े

मैंने कपड़े पहन रखे थे,Naked नहीं थी…

हालांकि पुलिस क्षेत्र में लगातार होमवर्क करने का दावा करती है, लेकिन इस वारदात ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की, लेकिन बदमाशों का कुछ सुराग नहीं मिला। काकोरी क्षेत्र स्थित बेढ़ौना गांव निवासी रवि मिश्रा पुत्र हरिशंकर, करन पुत्र गोमती प्रसाद, जगदीश प्रसाद पुत्र तुला व लोकेश मिश्रा पुत्र करूण शंकर प्रसाद अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि रोज की तरह सभी लोग खाना खाने के बाद अपने-अपने घरों में सो रहे थे कि मंगलवार देर रात बेखौफ चोरों ने चारों लोगों के घरों में धावा बोल दिया।

ये भी पढ़े

हे भगवान! एक और किशोरी हुई गर्भवती, जानकर रह जाएंगे भौचक्के

सभी किसान इतनी गहरी नींद में थे कि चोर पूरे घर को खंगालते रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी। उन्हें और इनके परिवार वाले जब बुधवार सुबह तड़के उठे तो दंग रह गए। देखा कि घर के भीतर सामान अस्त-व्यस्त था और कीमती जेवरात व नकदी नहीं थी। पीड़ित किसानों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस एक बार फिर हमेशा की तरह दाएं-बाएं छानबीन कर चोरों की खोज में जुटी, लेकिन लकीर पीटने के अलावा पुलिस के हत्थे कुछ नहीं लगा। बताया जा रहा है कि चोरों ने चारों घरों से गहने, कीमती सामान व नकदी चुरा ले गए। चार घरों में सिलसिलेवार तरीके से हुई घटना से फिलहाल स्थानीय लोग खौफजदा हैं।

ये भी पढ़े

योगी सरकार का दिवाली धमाका: 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर

Spread the love

Crime News

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है। नाका […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर ऐसी बरामदगी सामने आई है, जिसने सीमा पार सामान की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल के महेशपुर क्षेत्र में बॉर्डर से करीब 200 मीटर दूर 274 बोतल भारतीय ओल्ड मॉन्क शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की […]

Spread the love
Read More