ठूठीबारी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल

Untitled 28 copy

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजाबारी ग्रामसभा में हीरालाल स्कूल के सामने सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बरगदावा से ठूठीबारी की ओर आ रहे एक दोपहिया वाहन को एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में सीडी डीलक्स यूपी 53 ईएम 3015 पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान आर्याएंस मिश्रा (पुत्र विनोद मिश्रा, उम्र 16) और अमरनाथ चौहान (पुत्र रामगोपाल, उम्र 18), दोनों निवासी मोहनापुर, थाना बरगदवा के रूप में हुई है।

ये भी पढ़े

ऐसी अजीब घटना न पढ़ी होगी, न जानी होगी, पति ने उठाया बड़ा कदम…

हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया और वाहन की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सूचना पर ठूठीबारी थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस पिकअप और चालक की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़े

इश्क या पागलपन: INSTAGRAM पर प्यार का चढ़ा अजीब नशा और उठा लिया खतरनाक कदम

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More