विदेश मंत्रालय के ‘विदेश संपर्क कार्यक्रम’ में वीजा और निवेश पर बड़ी चर्चा

शाश्वत तिवारी

विजयवाड़ा। विदेश मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश के साथ मिलकर ‘विदेश संपर्क कार्यक्रम’ का आयोजन किया। मंत्रालय ने सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने के लिए भारत के राज्यों के साथ अपनी आउटरीच गतिविधि के एक भाग के रूप में यह इवेंट आयोजित किया। विदेश मंत्रालय में सचिव (सीपीवी एवं ओआईए) अरुण कुमार चटर्जी ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव कावेती विजयानंद के साथ कार्यक्रम की सह-अध्यक्षता की। आंध्र सरकार में मंत्री कोंडापल्ली श्रीनिवास के अलावा विदेश मंत्रालय और आंध्र सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, विजयवाड़ा तथा विशाखापत्तनम के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, वाणिज्य एवं उद्योग व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि और भर्ती एजेंसियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

ये भी पढ़े

दो सौतन एक पति के साथ कैसे रहती हैं खुश जानें इसका राज…

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा विदेश संपर्क कार्यक्रम के तहत, विदेश मंत्रालय के कार्यक्रमों, योजनाओं और पहलों पर हितधारकों के बीच गहन चर्चा हुई, जो कांसुलरी, पासपोर्ट, वीज़ा और प्रवासी मुद्दों, सुरक्षित एवं कानूनी प्रवासन एवं गतिशीलता को बढ़ावा देने और विदेशों में भारतीय कामगारों के कल्याण को बनाए रखने से संबंधित हैं। विदेश मंत्रालय ने इस विषय पर एक प्रस्तुति भी दी कि आंध्र प्रदेश अपनी अनूठी क्षमताओं का उपयोग अपने क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने के लिए कैसे कर सकता है।

ये भी पढ़े

सुनकर दहल जाएगा दिल: भारी ख़ौफ़ में शौहर , रात में बीवी बन जाती है नागिन

कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न संवादात्मक सत्रों ने विदेश मंत्रालय और आंध्र प्रदेश दोनों को उपरोक्त मुद्दों के समाधान, प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने हेतु बेहतर समन्वय और सहयोग हेतु उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों की समीक्षा करने का अवसर प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि विदेश संपर्क कार्यक्रम की शुरुआत विदेश मंत्रालय द्वारा 2017 में की गई थी। तब से, इसे तेलंगाना, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब, त्रिपुरा, बिहार और उत्तराखंड के साथ आयोजित किया जा रहा है। मंत्रालय भविष्य में अन्य भारतीय राज्यों के साथ भी इस पहल को जारी रखने की योजना बना रहा है।

homeslider International Politics

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी […]

Read More
International Politics Purvanchal

देश में राजस्व बढ़ाने के तस्करी पर लगे कड़ाई से अंकुश- मधु अर्याल

तस्करी पर रोक लगाना नेपाल के एजेंडे में शामिल उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एक प्रमुख मुद्दा रहा है। इस कारण नेपाल को आर्थिक चोट लगती है। इस बार नेपाल में नई सरकार का गठन हुआ है, जिसने अपने 100 दिन का रोड मेप तैयार कर लिया है। इसमें तस्करी रोकना मुख्य […]

Read More
homeslider International Politics

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश कुमार लेखक की गिरफ्तारी से नेपाल में पसरा सन्नाटा

दहशत में हैं भ्रष्टाचारी नेता और अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू।  नेपाल में सत्ता परिवर्तन की अनुभूति का आगाज आगजनी और प्रदर्शनों से होगा, नेपाल की जनता ने ऐसा नहीं सोचा था। ठीक है राजनीति में “बदले की भावना” भी एक अध्याय है लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार ठीक था। माना कि पूर्व पीएम और […]

Read More