The impact of the news : भारत सरकार की पहली ‘मेंटल हेल्थ एम्बेसडर’ बनी दीपिका पादुकोण

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत पहली बार मेंटल हेल्थ की देखभाल को प्राथमिकता दी है। इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मेंटल हेल्थ एम्बेसडर बनाया है। लीव लव लाफ की संस्थापक अब भारत में मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर और सहायक बनाने के लिए मंत्रालय के साथ मिलकर काम करेंगी। दीपिका पादुकोण, एक्टर और द लीव लव लाफ (LLL) फाउंडेशन की संस्थापक, को केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) द्वारा देश की पहली ‘मानसिक स्वास्थ्य एम्बेसडर’ नियुक्त किया गया है। यह कदम मंत्रालय द्वारा देश में मेंटल हेल्थ के लिए और ज्यादा सही माहौल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़े

दो सौतन एक पति के साथ कैसे रहती हैं खुश जानें इसका राज…

इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा दीपिका पादुकोण के साथ यह पार्टनरशिप भारत में मेंटल हेल्थ के मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ, इन विषयों पर आम चर्चा को बढ़ावा देने और मेंटल हेल्थ को पब्लिक हेल्थ का एक अहम हिस्सा बताने में मदद करेगी। दीपिका पादुकोण ने इस बारे में कहा, मुझे केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मानसिक स्वास्थ्य एम्बेसडर बना का बहुत बड़ा सम्मान दिया है।

अपने इस नए रोल में दीपिका पादुकोण,

मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसके साथ जुड़ी गलत धारणाओं को दूर करना। लोगों को मदद लेने और रोकथाम के उपाय अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना। टेली-MANAS (Tele-Mental Health Assistance and Networking Across States) और दूसरे सरकार द्वारा लागू किए गए मेंटल हेल्थ संसाधनों को बढ़ावा देने का काम करेगी। इसके साथ ही वह केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर यह काम करेंगी कि हर किसी को मेंटल हेल्थ की मदद और सुविधा आसानी से मिल सके।

ये भी पढ़े

सुनकर दहल जाएगा दिल: भारी ख़ौफ़ में शौहर , रात में बीवी बन जाती है नागिन

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब दीपिका पादुकोण की मदद करने वाली संस्था, द लीव लव लाफ फाउंडेशन अपने 10 साल का सफर पूरा कर चुकी है और इस दौरान उसने बड़ी संख्या में लोगों की मदद की है। पिछले दस सालों में लिव लव लाफ ने अपने मुख्य रूरल कम्युनिटी मेंटल हेल्थ प्रोग्राम के जरिए 8 राज्यों के 15 जिलों में 21,931 से ज्यादा मानसिक रोगियों और उनके देखभाल करने वालों की मदद की है। LLL ने देशभर में नई और अहम जागरूकता मुहिमें भी चलाई हैं, जैसे “दोबारा पूछो” और “#NotAshamed,” साथ ही किशोर छात्रों के लिए “You Are Not Alone” और सामान्य डॉक्टरों के लिए “डॉक्टर्स प्रोग्राम” भी चलाए हैं। हाल ही में LLL ने कंपनियों के लिए मेंटल हेल्थ और वेल बीइंग प्रोग्राम भी शुरू किया है।

Entertainment

आदित्य धर का संदेश: कभी अपने सपनों का त्याग मत करो, ‘धुरंधर’ को लेकर उम्मीदें जगीं

फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने अपने 43वें जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने अपने फैंस, सहयोगियों और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों का आभार जताते हुए कहा कि बीता साल उनके लिए बेहद खास और सीख देने वाला रहा है। इन दिनों आदित्य धर अपनी आगामी फिल्म धुरंधर: द […]

Read More
Entertainment

नीना गुप्ता ने बताया सच: 66 की उम्र में प्रेग्नेंट होने की खबरों का क्या है राज?

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसके बाद कई लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया कि वह 66 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं। हालांकि इन खबरों पर खुद एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया दी […]

Read More
Entertainment homeslider

‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज: हॉरर और कॉमेडी के तड़के के साथ लौटे अक्षय कुमार

बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का अपना अलग ही फैन बेस रहा है और अब इसी जॉनर में एक नई फिल्म दर्शकों के सामने आने वाली है। हाल ही में फिल्म Bhooth Bangla का टीजर रिलीज किया गया है, जिसने आते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस फिल्म में लंबे समय बाद […]

Read More