IT कंपनियों के दबाव में लुढ़का शेयर बाजार

मुंबई। IT और FMCG कंपनियों के दबाव में सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही। BSE का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सप्ताह के पहले ही दिन 173.77 अंक (0.21 प्रतिशत) उतरकर 82,327.05 अंक पर बंद हुआ। पिछले दो कारोबारी दिवसों पर हरे निशान में बंद होने वाला सूचकांक आज 450 अंक से ज्यादा की गिरावट में खुला था, लेकिन बाद में कुछ हद तक उबरने में कामयाब रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 58 अंक यानी 0.23 फीसदी की गिरावट में 25,227.35 अंक पर बंद हुआ। एनएसई में जिन 3,202 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, उनमें से 1,118 के शेयर हरे निशान में, 1,974 के लाल निशान में बंद हुए जबकि 109 कंपनियों के शेयर अंततः अपरिवर्तित रहे।

ये भी पढ़े

सुनकर दहल जाएगा दिल: भारी ख़ौफ़ में शौहर , रात में बीवी बन जाती है नागिन

IT, FMCG, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, धातु और तेल एवं गैस समूहों में बिकवाली का जोर ज्यादा रहा। वहीं, बैंकिंग एवं वित्तीय सेक्टरों के शेयरों में लिवाली अधिक हुई। प्रमुख सूचकांकों के विपरीत मझौली कंपनियों के सूचकांक मिडकैप-50 में 0.23 प्रतिशत की तेजी रही। निफ्टी समॉलकैप-100 सूचकांक 0.17 प्रतिशत गिर गया। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स में सबसे अधिक 2.67 फीसदी की गिरावट रही। हिदुस्तान यूनीलिवर का शेयर 1.46 प्रतिशत और इंफोसिस का 1.40 प्रतिशत टूट गया। पावर ग्रिड, BEL, ITC, अल्ट्राटेक सीमेंट TCS  और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए।

ये भी पढ़े

दो सौतन एक पति के साथ कैसे रहती हैं खुश जानें इसका राज…

मुनाफे में रहने वालों में अडानी पोर्ट्स का शेयर सबसे अधिक 2.04 प्रतिशत चढ़ा। बजाज फाइनेंस का शेयर 1.32 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व का 0.93 प्रतिशत और एक्सिस बैंक का 0.79 प्रतिशत की तेजी में रहा। भारती एयरटेल और एनटीपीसी में भी तेजी रही। अन्य एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट हावी रही। जापान का निक्केई 1.01 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 1.52 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.19 प्रतिशत टूट गया। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.54 फीसदी और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.03 प्रतिशत की बढ़त में थे। (वार्ता)

Business

हवाई यात्रा पर बढ़ा बोझ: IndiGo के फ्यूल सरचार्ज से यात्रियों की जेब पर असर

अगर आप आने वाले दिनों में हवाई यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपको अपने बजट पर दोबारा नजर डालने की जरूरत पड़ सकती है। देश की प्रमुख एयरलाइन IndiGo ने टिकट कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जो सीधे तौर पर यात्रियों के खर्च को प्रभावित करेगा। यह बढ़ोतरी ईंधन शुल्क यानी […]

Read More
Business

ट्रंप के सख्त बयान से वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल, एशिया में भारी गिरावट और तेल $105 के पार

मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने एक बार फिर वैश्विक बाजारों को झकझोर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान ने निवेशकों की उम्मीदों पर बड़ा असर डाला है। ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका आने वाले कुछ हफ्तों में ईरान के खिलाफ सख्त सैन्य कदम उठा सकता है। इस चेतावनी […]

Read More
Business

Stock Market Crash: ट्रंप के बयान से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़का

दो अप्रैल 2026 की सुबह भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद नकारात्मक रही। वैश्विक अस्थिरता और अमेरिका से आए एक बड़े बयान ने बाजार में भारी गिरावट ला दी। जैसे ही ट्रेडिंग शुरू हुई, निवेशकों के बीच घबराहट फैल गई और बिकवाली का ऐसा दबाव बना कि प्रमुख सूचकांक तेजी से नीचे गिर गए। सेंसेक्स […]

Read More