सीतापुर: खेत में बकरी चली जाने पर युवक की ईंट से कूंच कर हत्या

Murder
  • घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा फरार
  • इलाके में फैली सनसनी, पुलिस मौके पर
  • महमदापुर गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र स्थित महमदा पुर गांव में गुरुवार को खेत में बकरी चली जाने को लेकर हुई बहस के बाद एक युवक की ईंट से कूंच कर हत्या कर दी गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। गांव में स्थानीय लोगों का ग़ुस्सा देख पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़े

कौशांबी:  चढ़ा इश्क का बुखार, विवाहिता को बेरहमी से मार डाला

जानकारी के मुताबिक सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के डेडुवापुर मजरा महमदापुर गांव निवासी 37 वर्षीय राजू भार्गव की बकरी पड़ोसी सरोज के खेत में चली गई थी। इसी बात पर नाराज होकर सरोज देर शाम को राजू के घर शिकायत लेकर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में सरोज ने ईंट उठाकर राजू के सिर पर मार दी।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर शारीरिक संबंध बनाना उचित है या अनुचित!

जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। राजू को परिजन आनन फानन में बिसवां स्थित अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर SP अंकुर अग्रवाल पहुंचे उन्होंने एसओ को हत्यारे की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ बिसवां अमन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर कई स्थानों पर दबिश दी है, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़े

75 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी, सुहागरात में क्या हुआ

Spread the love

Crime News

इंदिरानगर: ससुराल वालों ने मिलकर गला दबाकर की थी पंकज तिवारी की हत्या

हत्यारोपी पत्नी सहित पांच नामजद कातिल गिरफ्तार ए अहमद सौदागर Pankaj Tiwari Murder Case : इंदिरा नगर थाना क्षेत्र स्थित तकरोही में रहने वाले बाराबंकी निवासी दिनेश तिवारी के 26 वर्षीय बेटे पंकज तिवारी की जान किसी पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि उसी की पत्नी नेहा ने अपने मायके वालों की साथ मिलकर गला दबाकर ली […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

दो मासूम बेटियों की मौत से पहले पिता ने लिखा था सुसाइड नोट, कस्टडी विवाद की जांच में जुटी पुलिस

बेंगलुरु के होटल में दो बेटियों की मौत: स्कूल नोटबुक में मिला कथित सुसाइड नोट, कस्टडी विवाद पर जांच Death of two daughters at a Bengaluru hotel : केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक लग्जरी होटल में दो बच्चियों की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिस के मुताबिक, निजी कैब कंपनी […]

Spread the love
Read More
Bulandshahr
Crime News Uttar Pradesh

प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो उठाया खौफनाक कदम

शादी से इनकार पर प्रेमिका की हत्या Bulandshahr: Murder of girlfriend: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रेम संबंध और शादी के विवाद ने एक महिला की जान ले ली। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 38 वर्षीय शादीशुदा प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस […]

Spread the love
Read More