केबुल टाउन इलाके में अलग बिजली कनेक्शन देने का रास्ता साफ

MLA Saryu RaiNayaLook
  • झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को दिया बड़ा फैसला
  • केबुल टाउनवासी बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया पूरा करें-सरयू राय

जमशेदपुर। जमशेदपुर के केबुल टाउन इलाक़े में सभी उपभोक्ताओं के घरों में अलग-अलग बिजली कनेक्शन देने का रास्ता साफ हो गया है। झारखंड उच्च न्यायलय ने एक रिट याचिका को निष्पादित करते हुए शुक्रवार को इस आशय का आदेश दे दिया। इस आशय की जानकारी जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने दी। सरयू राय ने बताया कि वैसे तो उच्च न्यायालय ने एक वर्ष पहले दिए गये अंतरिम आदेश में भी कहा था कि केबुल टाउन इलाक़े के लोग अपने घरों में अलग बिजली कनेक्शन लेने के लिए टाटा स्टील UISL के यहाँ आवेदन करें। TSUIL भी कनेक्शन देने के लिये तैयार था परंतु केबुलवासी इसके लिए आगे नहीं आए। अब उच्च न्यायालय का अंतिम आदेश आ गया तो केबुल टाउन के बाशिंदों को चाहिए कि वे शीघ्रातिशीघ्र बिजली कनेक्शन लेने की क़ानूनी प्रक्रिया पूरा करें।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर शारीरिक संबंध बनाना उचित है या अनुचित!

सरयू राय ने कहा कि उन्हें हार्दिक प्रसन्नता हो रही है कि जिस मांग को उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र का विधायक रहते हुए उठाया था, आज वह पूर्ण हुआ। इसके लिए टाटा स्टील के अधिकारियों को बधाई देता हूं। उन्होंने इस मामले में पूरा सहयोग किया और कोई अड़चन नहीं डाला। उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र का विधायक रहते हुए  राय ने केबुल टाउन के सभी घरों के लिए अलग पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराया था। इसमें भी टाटा स्टील ने सहयोग किया था। सरयू राय ने बताया कि अभीतक केबुल टाउन में नौ वेंडरों के माध्यम से बिजली की आपूर्ति होती थी। इसके चलते केबुल उपभोक्ताओं को महंगी दर पर बिजली मिलती थी। अब केबुल टाउन के निवासी बिजली कनेक्शन के लिए  TSUIL  के पास बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दें तथा TSUIL  अपने वेंडरों के साथ जितनी जल्दी हो सके हिसाब किताब कर ले। राय के सहयोगी इस काम में केबुलवासियो को हर संभव सहयोग देंगे। ज़रूरत पड़ी तो कैम्प लगाकर बिजली कनेक्शन का फॉर्म भी भरवाएँगे।

ये भी पढ़े

बेशर्मी की हद पार : सड़क, गाड़ी और हाईवे के बाद स्कूटी पर खुलेआम प्रेमी युगल ने उड़ाए गुलछर्रे…

सरयू राय ने कहा कि केबुल टाउन इलाक़े में पेयजल की व्यवस्था और सड़कों की व्यवस्था कराने के बाद अब हर घर में अलग बिजली कनेक्शन देने का मार्ग भी प्रशस्त हो गया, इसकी उन्हें अतिशय प्रसन्नता है। जिन लोगों ने घरों में अलग पेयजल, उन्नत सड़कों के जाल का निर्माण और अब घरों में अलग बिजली कनेक्शन के लिए आरम्भ किए गए उनके आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, उन्हें बधाई देता हूं, आभार प्रकट करता हूँ। टाटा स्टील UISL  ने दिवालिया केबुल कंपनी के प्रोफेशनल रीज्येलुशन अधिकारी के पास और उच्च न्यायालय में चल रही रिट याचिका के दौरान जनहित में जैसा सहयोगात्मक रवैया अपनाया, उसके लिए वह उन्हें भी धन्यवाद देते हैं।

Spread the love

Ranchi
Jharkhand

हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ और देश के सामान्य आपराधिक कानून के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि तलाक और महिला की किसी अन्य व्यक्ति से शादी हलाला प्रक्रिया के बाद यदि पहला पति उससे दोबारा निकाह करने से इनकार […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar Health Jharkhand

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

Patna: मोटापे और उससे जुड़े मेटाबॉलिक स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वजन कम करने के साथ-साथ लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव का असर बिहार […]

Spread the love
Read More
Ranchi
Jharkhand

वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ जड़ने पर बीडीओ को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

BDO करने गये थे SIR की समीक्षा नया लुक ब्यूरो Ranchi: सरिया प्रखंड में गुरुवार को SIR के दाैरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ललित नारायण तिवारी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया है। इस दाैरान उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। गुरुवार को सरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी अपने कुछ सहकर्मियों के साथ प्रखंड […]

Spread the love
Read More