कांशीराम स्थल पर रैली को लेकर तैयारी: मान्यवर कांशीराम के 19वें परिनिर्वाण दिवस पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

mayawati
  • यातायात व्यवस्था में भी रहेगा फेरबदल
  • जगह-जगह रहेगा पुलिस फोर्स का पहरा,
  • कदम-कदम पर मुस्तैद रहेंगे पुलिस के जवान

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। आगामी नौ अक्टूबर 2025 यानी गुरुवार को मान्यवर कांशीराम के 19वें परिनिर्वाण दिवस पर बसपा सुप्रीमो मायावती की अगुवाई में बंगला बाजार चौराहा पुरानी जेल स्थित मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल पर महारैली का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था में फेरबदल के अलावा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में पुलिस के आलाधिकारी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस महारैली में करीब पांच लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया कि इस दौरान किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसके लिए कदम-कदम भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के अलावा पीएसी और अर्धसैनिक के जवान तैनात किए जाएंगे। रैली में शामिल होने वाले हर एक शख्स पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग लगेगी ताकि भीड़ आराम से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकें। गुरुवार को मान्यवर कांशीराम के 19वें परिनिर्वाण दिवस है। इस मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती की अगुवाई में महारैली का आयोजन किया गया है। सुबह श्रद्धा सुमन अर्पित करने के कार्यक्रम से लेकर समाप्ति तक यातायात व्यवस्था में भी फेरबदल रहेगा।

यह सुबह रोज की तरह नहीं रहेगी। आंख खोलते ही जगह-जगह लोगों की भीड़ ही भीड़ दिखाई देगी। हर हाथ में हाथी का निशान लगा झंडा और बैनर होगा, जबकि दूरदराज से आने वाली वाहनों पर भी झंडा-बैनर पटा दिखेगा और बहुजन समाज पार्टी से जुड़े लोगों का जज्बा भी देखने को मिलेगा। बसपा सुप्रीमो मायावती की महारैली में करीब पांच लाख लोगों के शामिल होने की खबर मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी सुरक्षा के मद्देनजर अभी से ही तैयारी में जुट गए हैं।उस दिन बंगला बाजार चौराहे से लेकर आसपास क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था में भी फेरबदल किया गया है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाने की भी तैयारी है। आंशका जताई जा रही है कि इस दौरान मानो छावनी में तब्दील रहेगा कार्यक्रम स्थल।

Spread the love

Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More