वजीरगंज: बेलगाम डंफर के चालक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर

Untitled 2 copy 4
  • टक्कर इतनी तेज थी कि देवर-भाभी की कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत
  • गुरुवार पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का ग़ुस्सा फूट पड़ा, शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन
  • आरोपी डंफर चालक की गिरफ्तारी और मृतकों के परिजनों को मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग की
  • सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया
  • इस दौरान प्रदर्शनकारियों एवं पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई, अधिकारियों के समझाने के बाद नाराज़ प्रदर्शनकारी शांत हुए

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। वजीरगंज क्षेत्र के डालीगंज स्थित पुल के पास बुधवार देर शाम तेज़ रफ़्तार से आ रहे डंफर चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाजाखाना क्षेत्र के पुराना हैदरगंज स्थित जोशी टोला निवासी 25 वर्षीय गगन जोशी व उसकी 32 वर्षीय भाभी रेखा की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं हादसे के बाद चालक डंफर छोड़कर मौके से भाग निकला।

दूसरे दिन यानी गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और अपने समर्थकों के एकत्र होकर हैदरगंज चौराहे के पास शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे एसडीएम सिटी एमपी सिंह और पुलिस के आलाधिकारियों ने उन्हें आश्वासन देकर समझा-बुझाकर शांत किया। तब जाकर नाराज प्रदर्शनकारी शांत हुए। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात व्यवस्था बाधित रही।

Crime News Uttar Pradesh

मस्जिद पर बुलडोजर से मचा बवाल, सहारनपुर जाने से पहले इकरा हसन हाउस अरेस्ट

सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर Iqra Hasan: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के मुताबिक, मस्जिद का निर्माण सरकारी जमीन पर अवैध रूप से किया गया था। सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश और पहली अपील खारिज होने के बाद […]

Read More
Crime News

स्वतंत्र भारद्वाज केस में बड़ा मोड़, SC/ST एक्ट के बाद POCSO FIR; बुलंदशहर से हिरासत तक पूरी कहानी

स्वतंत्र भारद्वाज केस: प्रदर्शन से FIR और हिरासत तक पहुंचा मामला, जानिए अब तक क्या हुआ New Delhi : जंतर-मंतर पर 23 जून को हुई कथित मारपीट का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो के बाद विवाद ने नया मोड़ लिया और दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज […]

Read More
Crime News

महानगर: हुक्का बार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

मौके से छह हुक्का पाइप, 24 हुक्का फिल्टर, 11 हुक्का चिलम के अलावा एक अमेरिकन फ्रीजर फ्लेवर पैकेट बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : अवैध रूप राजधानी लखनऊ में चल रहे हुक्का बार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंस्पेक्टर महानगर की टीम ने शुक्रवार आईटी चौराहे के पास बिग शॉट कैफे छापेमारी […]

Read More