ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

Untitled 20 copy

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों ने मिले-जुले परिणाम के साथ पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया था। वहीं, एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर मजबूती का रुख बना हुआ है। अमेरिका में शटडाउन के बावजूद पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार होता रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 6,715.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.39 प्रतिशत उछलकर 22,844.05 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 116.25 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ 46,634.98 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

ये भी पढ़े

DCM ब्रजेश पाठक के स्टाफ पर जानलेवा हमला, युवक ने रॉड से पीटा

यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार होता रहा। हालांकि आखिरी वक्त में हुई बिकवाली के कारण FTSE  इंडेक्स में गिरावट आ गई। ये सूचकांक 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 9,427. 73 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,056.63 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा DAX  इंडेक्स 308.94 अंक यानी 1.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,422.56 अंक के स्तर पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजारों में से छह के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से कोस्पी इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,887.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 230.12 अंक यानी 0.85 प्रतिशत टूट कर 27,057 अंक के स्तर तक गिर गया है।

ये भी पढ़े

…अब सुब्रत रॉय सहारा के रिश्तेदारों का भी हुक्का-पानी बंद

दूसरी ओर स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,406.09 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,292.38 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। निक्केई इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। ये सूचकांक फिलहाल 735.27 अंक यानी 1.64 प्रतिशत उछल कर 45,672 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 272.87 अंक यानी 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,651.26 अंक के स्तर पर तक आ गया है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,882.78 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,085.67 अंक के स्तर पर कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं।

Spread the love

Utrethia Vyapar Mandal
Business Uttar Pradesh

उतरठिया व्यापार मंडल ने भी धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों का हुआ सम्मान Utrethia Vyapar Mandal: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उतरेठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में किया गया। व्यापार मंडल के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, पदाधिकारी […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

E20 विवाद के बीच E10 पेट्रोल की वापसी की चर्चा, CEA की सलाह से छिड़ी नई बहस

New Delhi: देश में E20 पेट्रोल को लेकर चल रही बहस के बीच मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन की एक टिप्पणी ने चर्चा को और तेज कर दिया है। उन्होंने पुराने वाहनों, खासकर पुराने दोपहिया वाहनों के लिए E10 पेट्रोल की बिक्री जारी रखने का सुझाव दिया है। उनका मानना है कि जिन […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

चीनी मिलों की समय से पहले पेराई पर अड़चन, मजदूरों की कमी बनी बड़ी चुनौती

New Delhi: देश में चीनी की कीमतों और उपलब्ध स्टॉक को लेकर चिंता के बीच चीनी उद्योग के सामने एक नई परेशानी खड़ी होती दिख रही है। चीनी मिलों में इस बार सामान्य समय से पहले गन्ने की पेराई शुरू करने की तैयारी चल रही है, लेकिन महाराष्ट्र समेत कुछ प्रमुख गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में […]

Spread the love
Read More