नया लुक ब्यूरो
रांची/ हजारीबाग। हजारीबाग मुफ्फसिल थाना अंतर्गत अमृत नगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की बहु और पत्नी के साथ बदसुलूकी और उनके चालक के साथ मारपीट की गई है। बाबूलाल की बहु और मां गिरिडीह से रांची जा रहे थे। उसी क्रम में, विजयादशमी के दिन 2 तारीख़ की रात 8 बजे यह घटना हुई है।
बताया जाता है जिस समय घटना हुई उस समय घटनास्थल पर पुलिस भी मौजूद थी। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की बहु प्रीति किस्कू ने अमृत नगर पूजा समिति के लोगों के खिलाफ मुफ्फसिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज़ कराई है। घटना की सूचना मिलने पर आईजी सुनील भास्कर ने हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन को दोषियों को पकड़कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।फिलहाल इस पर किसी कार्रवाई की सूचना नहीं मिली है।
