यूपी STF को मिली कामयाबी: नेपाल से लाकर यूपी के आगरा में चरस की सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार

  • सात किलो 970 ग्राम चरस बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। नेपाल से भारी मात्रा में चरस लाकर उसे पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में चरस की सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए यूपी STF  ने बुधवार को आगरा जिले से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सात किलो 970 ग्राम चरस बरामद हुई है। STF  के इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा के मुताबिक बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में चार करोड़ रुपए कीमत बताई जा रही है।

STF के इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा के मुताबिक बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक शख्स भारी मात्रा में चरस की खेप लेकर एक बड़े तस्कर के हाथों सौंपने जा रहा है। इस सूचना पर STF टीम सक्रिय हुई और आगरा जिले के किले गेट के पास स्थित रामलीला मैदान के पास से घेरेबंदी कर दबोच लिया। STF के इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम नेपाल काठमांडू निवासी रोशन शाह बताया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर रोशन ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है और यह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गोरखधंधे को अंजाम देता है।

इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा ने बताया कि पूछताछ में तस्कर रोशन ने कहा कि वह आगरा निवासी कुश नाम के शख्स को बेचने जा रहा था। पुलिस को पकड़े गए तस्कर के पास से सात किलो 970 ग्राम चरस, एक मोबाइल फोन, नेपाली नागरिक कार्ड व एक हजार बीस रुपए की नकदी बरामद हुई है। STF  के इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More
Crime News

PRV पुलिसकर्मियों ने दिखाई इंसानियत,सड़क हादसे में घायल की मदद कर जीता लोगों का दिल

महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौराहे के पास हुई दो बाइकों के टक्कर आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र में PRV पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की तत्परता से मदद की। पुलिस की इस संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More