मेकांग-गंगा सहयोग के तहत वियतनाम में क्लासरूम, ग्रीन लाइब्रेरी का उद्घाटन

Untitled 2 copy 2

शाश्वत तिवारी

हनोई। भारत मेकांग-गंगा सहयोग (MGC) के तहत मेकांग क्षेत्र के देशों में सामुदायिक बुनियादी ढांचे के विकास में लगातार सहयोग कर रहा है। इस कड़ी में अब भारत की आर्थिक सहायता से वियतनाम में तैयार एक क्लासरूम ब्लॉक और ग्रीन लाइब्रेरी परियोजना का उद्घाटन किया गया है। यह भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ को और गहन करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने प्रभाव का विस्तार कर रहा है और वियतनाम एक प्रमुख आसियान सदस्य देश है, जिसके साथ संबंधों को बढ़ाना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने एक अक्टूबर को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा काओ बांग प्रांत के ट्रुंग खान कम्यून के न्गोक चुंग किंडरगार्टन में एक कक्षा-खंड का उद्घाटन किया गया। इसका निर्माण भारत सरकार की मेकांग-गंगा सहयोग त्वरित प्रभाव परियोजना के अंतर्गत किया गया है। यह उद्घाटन दूतावास के आर्थिक एवं विकास भागीदारी परामर्शदाता और काओ बांग के विदेश मामलों के विभाग की उप निदेशक तो थी त्रांग, ट्रुंग खान की पार्टी सेक्रेटरी नोंग थी त्रुओंग और ट्रुंग खान की जन समितियों के अध्यक्ष होन्ह वान तिएन की उपस्थिति में हुआ।

इससे पहले भारतीय दूतावास ने ग्रीन लाइब्रेरी परियोजना के उद्घाटन की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा थाई गुयेन प्रांत के दाई तू जिले के ना माओ कम्यून स्थित वियतनाम भारत प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में मेकांग-गंगा सहयोग त्वरित प्रभाव परियोजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा समर्थित ग्रीन लाइब्रेरी परियोजना का उद्घाटन काउंसलर (आर्थिक एवं विकास भागीदारी) चिनपाऊ नगैथे और थाई गुयेन प्रांत की वित्त उप निदेशक नोंग थी हिएन और फु ज़ुयेन कम्यून के उपाध्यक्ष न्गो मान थो ने किया। वर्ष 1998 से वियतनाम भारत प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के साथ हमारे निरंतर सहयोग और जुड़ाव का एक और प्रमाण। मेकांग-गंगा सहयोग ढांचे के तहत त्वरित प्रभाव परियोजनाएं (QIP) भारत और मेकांग क्षेत्र के देशों (कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम) के बीच जमीनी स्तर पर सामुदायिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक पहल है। एमजीसी के अंतर्गत सहयोग के प्रमुख क्षेत्र पर्यटन, संस्कृति, शिक्षा और परिवहन एवं संचार हैं, जिनका उद्देश्य अंतर-राज्यीय आवागमन और पारगमन बढ़ाने के साथ ही दोनों क्षेत्रों के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करना है।

Ebola Virus
homeslider International

कांगो में इबोला वायरस का नया प्रकोप, अफ्रीका में बढ़ी चिंता

तेजी से फैल रहा है यह जानलेवा वायरस, मौतों की संख्या 65 पार कांगो में 17वां बड़ा प्रकोप, पहले भी हजारों लोगों की ले चुका है जान नया लुक डेस्क Ebola Virus : करीब छह साल पहले पूरी दुनिया में तहलका मचाने वाले कोविड-19 वायरस के खौफ से लोग अभी बाहर भी नहीं निकल पाए […]

Read More
वेनिस बिएनाले
homeslider International

वेनिस बिएनाले में अपनी चमक बिखेर रहा भारतीय पवेलियन ‘रिमेंबरिंग होम’

 शाश्वत तिवारी वेनिस। विश्व की सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनियों में से एक, वेनिस बिएनाले में भारतीय कला की अद्भुत झलक देखने को मिल रही है। इस बार भारत पवेलियन की थीम ‘दूरियों का भूगोल: घर की यादें’ रखी गई है। यह थीम बदलती दुनिया में घर की भावना, स्मृति, प्रवासन और सांस्कृतिक पहचान को […]

Read More
अमेरिकी
homeslider International

रिश्तों को नई दिशा देगा मार्गेरिटा का कैरेबियन व लैटिन अमेरिकी दौरा

शाश्वत तिवारी रोज़ो। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने 8 से 15 मई तक मध्य अमेरिका और कैरेबियाई देशों का एक महत्वपूर्ण आधिकारिक दौरा किया। मार्गेरिटा की कोस्टा रिका, होंडुरास, बेलीज और डोमिनिका की यात्रा भारत के लिए लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन देशों के साथ रणनीतिक संबंधों को गहरा करने, बहुपक्षीय मंचों पर समर्थन हासिल […]

Read More