खुशियों का पल मातम में बदला, बर्थडे पार्टी मना रहे लोगों पर हुआ ये बड़ा हमला

  • वॉटरफॉल के पास पार्टी कर रहे लोगों पर इन पक्षियों का हुआ बड़ा हमला, 12 घायल

चेन्नई। तमिलनाडु के सलेम जिले के आथूर क्षेत्र स्थित पर्यटन स्थल आनाई वारी वाटरफॉल्स पर एक खुशी का अवसर उस समय दुखद हादसे में बदल गया जब एक परिवार के जन्मदिन समारोह के दौरान ततैयों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। ततैयों के हमले के बाद 12 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और पर्यटकों में दहशत (Terror) का माहौल है।

ये भी पढ़े

लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हुआ जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार, कल्लनाथम पंचायत के कलवरायण पहाड़ियों की तलहटी में स्थित आनाई वारी पर्यटक स्थल पर सिथेरी गांव के रहने वाले सेंथिल अपने बेटे शिवकार्तिकेयन नौ का जन्मदिन मनाने गए थे। परिवार के कुल 15 लोग इस समारोह में शामिल हुए थे। जैसे ही केक काटने की तैयारी हो रही थी तभी पास के एक पेड़ पर बंदर चढ़ गया। बंदर की हलचल से वहां मौजूद ततैयों का छत्ता हिल गया और देखते ही देखते हजारों ततैये वहां मौजूद लोगों पर टूट पड़े। इस हमले में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़े

बरेली में बवाल के बाद बुलडोजर एक्शन

घायलों में एक वर्ष का मासूम, पांच अन्य बच्चे, पांच माह की गर्भवती महिला और स्थानीय स्वच्छता कर्मी शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद अन्य पर्यटकों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से आथूर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी घायलों का गहन उपचार जारी है।

Analysis homeslider National

बांग्लादेश में बदलाव, भारत पर पड़ेगा सकरात्मक प्रभाव

बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार को जबरदस्ती अपदस्थ करने के बाद प्रदेश की बागडोर संभालने वाले युनुस मोहम्मद ने देश को अराजकता के दौर में पहुंचा दिया था, लेकिन लगता है कि अब बांग्लादेश का राजनीतिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। आम चुनाव के नतीजों के बाद यह तय है कि बांग्लादेश में […]

Read More
accidents National

बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर कई गाड़ियों की टक्कर में 7 लोगों की मौत

बेंगलुरु के पास स्थित होसकोटे इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की जान चली गई। हादसा होसकोटे-दबासपेटे नेशनल हाईवे पर एम सत्यवारा गांव के निकट हुआ। ये भी पढ़े चीनी मिलों में रिटायर अफसरों को सौंप दिए वित्तीय अधिकार! कैसे हुआ हादसा? पुलिस के अनुसार, होसकोटे से देवनहल्ली की ओर […]

Read More
National Politics

मौलाना शमशुल हुदा के ठिकानों पर ED की रेड, कई पहचान पत्र और धार्मिक साहित्य बरामद

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ब्रिटेन की नागरिकता लेने के बावजूद भारत में वेतन लेने के आरोपों में मौलाना शमशुल हुदा के ठिकानों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित उनके पैतृक घर और मुबारकपुर के अस्थायी आवास से कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। रेड के दौरान […]

Read More