तालकटोरा: गैस रिसाव से लगी भीषण आग,भाई-बहन झुलसे हालत गंभीर

AAG NayaLookNews

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब गैस सिलेंडर रिसाव से कमरे में आग लग गई। आग की चपेट में आकर भाई-बहन गंभीर रूप घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इंस्पेक्टर तालकटोरा के अनुसार तालकटोरा क्षेत्र में एक परिवार रहता है। मंगलवार को 17 वर्षीय शाबान और उसकी 14 वर्षीय बहन सफीना घर में मौजूद थी।

इसी दौरान शाबान को किचन से गैस रिसाव की महक आई। इस पर वह अंदर गया। उनके घर में गैस चूल्हा आटोमेटिक था। कुछ समझ न आने पर उन्हें चूल्हा ऑन कर दिया, जिससे वह फट गया और गैस सिलेंडर फटने वहां पर मौजूद दोनों भाई बहन गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए भर्ती कर लिया। डॉक्टरों के मुताबिक, शाबान 80 फीसदी और सफीना लगभग 30 फीसदी झुलसे हैं।

Crime News Uttar Pradesh

तिहरे हत्याकांड की साज़िश रचने वाला फरार चल रहा 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर राजेश शुक्ला गिरफ्तार

फरार भतीजी दिव्या अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में हुई सनसनीखेज वारदात का मामला पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की हत्या में हंसनगर पुलिया तिकुनिया के पास से पुलिस ने दबोचा ए अहमद सौदागर Lucknow:  सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में 26 अक्टूबर 2026 की सुबह चबूतरा […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 98/2026 धारा 108, 352 BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय गौतम पुत्र शंकर गौतम निवासी ग्राम परसासुमाली, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में फिर भरोसे का कत्ल, नाबालिग नौकरानी निकली हत्यारिन

दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार, नाबालिग बालिका पुलिस संरक्षण में चोरी करने के लिए नाबालिग लड़की ने पूर्व नौकरानी सहित तीन लोगों के दिया था घटना को अंजाम पचास हजार रुपए कीमत के जेवरात, दो हजार रुपए की नकदी, मृतका का पासपोर्ट, कलाई घड़ी, गैस पासबुक, बैग, सूटकेस समेत अन्य सामान बरामद ए अहमद सौदागर […]

Read More