‘शूर्पणखा दहन’ पर हाई कोर्ट की रोक

  • सोनम रघुवंशी सहित 11 महिलाओं का पुतला अब नहीं जलेगा.. माँ की अर्जी पर आया फैसला

इंदौर में दशहरे के दिन होने वाले एक विवादित आयोजन पर अब न्याय की मुहर लग चुकी है।‘पौरुष संस्था’ द्वारा घोषित ‘शूर्पणखा दहन’ कार्यक्रम में 11 महिलाओं के पुतले जलाने की योजना थी, जिन पर अपने पति या प्रेमी की हत्या के आरोप हैं। इसमें सबसे चर्चित नाम था,सोनम रघुवंशी, जो शिलांग हनीमून हत्याकांड में जेल में बंद हैं। साथ ही मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी सहित अन्य महिलाएं भी इस सूची में थीं।  कार्यक्रम की घोषणा होते ही समाज में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।  कुछ लोगों ने इसे ‘नारी अपराध के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध’ बताया,  वहीं कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने इसे महिला गरिमा के खिलाफ बताया।

हाईकोर्ट का हस्तक्षेप..

सोनम की मां संगीता रघुवंशी ने इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की।  हाईकोर्ट ने स्पष्ट आदेश देते हुए कहा  कि किसी एक महिला की गलती के लिए पूरी नारी शक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। इसके साथ ही ‘शूर्पणखा दहन’ कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई है।

Crime News Madhya Pradesh

चाय के झगड़े ने ले ली भाभी की जिंदगी, देवर की हैवानियत ने सबको कर दिया हैरान

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सलामतपुर थाना क्षेत्र के खोहा गांव में एक मामूली विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया कि एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, यह पूरा […]

Read More
Madhya Pradesh

बागेश्वर बाबा ने दुनिया के नेटवर्क से लिया दूरी, न कोई कथा न दरबार

मध्य प्रदेश। छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से एक बड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें लोग बागेश्वर बाबा के नाम से जानते हैं, ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, बागेश्वर बाबा करीब एक महीने तक दुनिया के संपर्क से पूरी तरह दूर रहने वाले हैं। इस दौरान वे […]

Read More
homeslider Madhya Pradesh

खंडवा में किन्नर गुरु सितारा ने अपनाया सनातन धर्म, नया नाम मिला ‘सीता’  शहर में चर्चा तेज

नया लुक डेस्क खंडवा/मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में किन्नर समाज की गुरु वाहिद अहमद उर्फ सितारा द्वारा सनातन धर्म अपनाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन धर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें नया नाम “सीता” दिया गया। नया […]

Read More