इस मौसम में माताएं कैसा आहार दे बच्चों को, सटीक बताया KGMU के इस विशेषज्ञ ने 

Untitled 8 copy 26
  • स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में अधिकांश बच्चों को अनीमिया

बाराबंकी। माताएं बच्चों के संतुलित आहार पर ध्यान दें, हेल्दी डाइट न मिलने पर बच्चों को एनीमिया, पेट दर्द और संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। यह बातें बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क संचालित चाइल्ड फ्रेन्डली स्कूल के छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार करते हुए केजीएमयू के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गोविंद पांडेय ने बच्चों व अभिभावकों को बताया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि बदलती ऋतु में खान-पान और साफ सफाई की कमी के कारण बच्चों में पेट दर्द, एनीमिया, खांसी बुखार और संक्रामक रोग की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। वर्षा ऋतु के बाद डेंगू मलेरिया टाइफाइड जैसे बुखार रोग बढ़ते हैं, बुखार पीड़ित बच्चों की तत्काल जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों से उपचार कराएं।

स्वास्थ्य परीक्षण में लगभग एक दर्जन बच्चे एनीमिया और फुंसी व पेट दर्द की समस्या में पाए गए जिनका उपचार किया गया। लगभग 170 बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। संस्थान के अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सभी को स्वस्थ्य रहने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने चिकित्सकों का स्वागत किया। शिक्षिका वंदना वर्मा, शारदा रावत, सरिता यादव ,प्रिया मौर्य, पूनम रत्नाकर, अर्चना ,प्रिंसी वर्मा, पलक कनौजिया, तथा कर्मचारी जियालाल, सरोज, सरस्वती सहित कई अभिभावको ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

ये भी पढ़े

बरेली दंगा यानी मौलाना तौकीर का भड़काऊ एजेंडा, योगी की पुलिस ने डाल दिया डंडा

Spread the love

Bihar Education

भागलपुर के अभिषेक ने रचा इतिहास, मिलेट्स पर PhD बिहार में पहला नाम

Bhagalpur:  प्रधानमंत्री के ‘श्री अन्न’ यानी मोटे अनाज को बढ़ावा देने के अभियान के बीच भागलपुर के अभिषेक गौरव ने मिलेट्स पर शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। शहर के भीखनपुर गुमटी नंबर-2 निवासी अभिषेक गौरव ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), राउरकेला से मिलेट्स विषय पर अपनी PhD सफलतापूर्वक पूरी की […]

Spread the love
Read More
Education National

बच्चों की सुरक्षा के लिए नई पहल, ‘खुली बात’ AI चैटबॉट करेगा पैरेंट्स की मदद

AI WhatsApp Chatbot : बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और माता-पिता व देखभाल करने वालों को सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मिसिंग लिंक ट्रस्ट (MLT) ने एक नई पहल शुरू की है। संस्था ने Capgemini India के सहयोग से ‘खुली बात’ नाम से AI आधारित WhatsApp चैटबॉट लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य […]

Spread the love
Read More
Education National

गरीबी को हराकर पांच भाई-बहनों ने क्रैक किया NEET

Kandhamal: ओडिशा के कंधमाल जिले के दारिंगबाड़ी ब्लॉक के सिकबाड़ी गांव से सामने आई एक कहानी संघर्ष, त्याग और शिक्षा की ताकत की मिसाल बन गई है। आर्थिक तंगी, जर्जर घर और दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष के बावजूद एक आदिवासी परिवार ने अपने बच्चों की पढ़ाई का सपना टूटने नहीं दिया। आज […]

Spread the love
Read More