‘आई लव मोहम्मद’ विवाद: बरेली में जुमे की नमाज के बाद मस्जिद के बाहर एकत्र लोगों और पुलिस में झड़प

Untitled 4 copy 31

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में स्थानीय धर्मगुरु और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा द्वारा ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान के समर्थन में प्रस्तावित प्रदर्शन को स्थगित किये जाने की घोषणा के बाद शुक्रवार को यहां एक मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में एकत्र हुए लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की नमाज के बाद हाथ में ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लेकर बड़ी संख्या में लोग मौलवी के आवास के बाहर और मस्जिद के पास एकत्र हुए। ये दोनों स्थान कोतवाली क्षेत्र में स्थित हैं और एक-दूसरे से थोड़ी ही दूरी पर हैं। (भाषा)

ये भी पढ़े

बरेली: पुलिस ने भांजी लाठियां तो नाराज़ भीड़ पहुंची सुब्हानी मियां के पास

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

बुलडोजर बाबा के गढ़ गोरखपुर में बिश्नोई गैंग की दस्तक?

 -राजीव तिवारी बाबा Gorakhpur : माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन के लिए देशभर में चर्चा में रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में अब देश के चर्चित संगठित अपराधी नेटवर्क लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित असलहा नेटवर्क की दस्तक ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गोरखपुर में उत्तर प्रदेश एसटीएफ […]

Spread the love
Read More
Untitled 1 copy
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एक ट्रांस्पोर्ट परिसर में खड़ी DCM से भारी मात्रा में पटाखे बरामद, जांच शुरू बरामद पटाखे की कीमत 50 लाख रुपए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में एक ट्रांसपोर्ट परिसर से एक DCM ट्रक से बड़ी मात्रा में पटाखे उतारे जाने की सूचना मिली। इस पर प्रशासन और पुलिस की टीम […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

कोटवा सड़क दुर्गा माता मंदिर परिसर में चला सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान

Kotwa Road: देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत दुर्गा माता मंदिर कोटवा सड़क परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर परिसर और मार्ग की साफ-सफाई की। […]

Spread the love
Read More