अपनी नाकामी छिपाने के लिए लोगों को भ्रमित कर रही है कांग्रेस, जारी रहेंगे GST सुधार: मोदी

modi 1

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) में सुधारों पर देशवासियों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस अपनी सरकारों की नाकामियों को छिपा रही है और देश की आर्थिक मजबूती के लिए मोदी सरकार में GST सुधारों का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा। मोदी ने दुनिया भर की कंपनियों का आह्वान करते हुए कहा कि भारत और उत्तर प्रदेश निवेश के लिए सबसे उपर्युक्त और आकर्षक जगह है तथा यहां पर निवेश भारत के साथ साथ विदेशी कंपनियों के लिए भी फायदे का सौदा है।

मोदी ने गुरूवार को यहां उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में GST व्यवस्था लागू किये जाने और बाद में उसमें किये गये नयी पीढी के सुधारों का उल्लेख किया और कहा कि इससे देश में आर्थिक मजबूती का सूत्रपात हुआ है। GST सुधारों पर विपक्ष की बयानबाजी पर उसे आडे हाथों लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल 2014 से पहले की अपनी सरकारों की नाकामियों को छिपाने के लिए लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि  कुछ राजनीतिक दल देश के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। वर्ष 2014 की सकरार की नाकामी छिपाने के लिए कांग्रेस और उसके साथी दल जनता से छूट बोल रहे हैं। उस समय कर की लूट मची हुई थी और उस कर में से भी लूट होती थी। जनता पर कर की मार थी।

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने कर कम करके मंहगाई कम की है। सरकार ने लोगों की आय बढायी है और कर को कम किया है। उन्होंने कहा कि यदि 12 लाख आयकर मुक्त राशि और GST सुधारों से होने वाल फायदा को जोड़ा जाये तो लोगों के एक वर्ष में ढाई लाख करोड़ रूपये बचने जा रहे हैं। इसीलिए देश GST बचत उत्सव मना रहा है। GST सुधारों को जारी रखने का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हम यहीं नहीं रूकने वाले। पहले 2017 में GST लाया गया और अब 2025 में GST में सुधार से आर्थिक मजबूती के बाद फिर से सुधार के बल पर आर्थिक मजबूती लायेंगे और GST में सुधार का सिलसिला चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में देश में राजनीतिक स्थिरता और नीति निर्माण के साथ-साथ कुशल युवा आबादी है। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी देश में ये सभी चीजें एक साथ नहीं है जबकि भारत में निवेश के लिए जरूरी हर चीज मौजूद है। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई भी कंपनी अगर अपनी बढोतरी को नये पंख लगाना चाहती है तो भारत और उत्तर प्रदेश उसके लिए सबसे आकर्षक निवेश स्थान है। यह सभी के लिए फायदे की स्थिति की तरह है। उन्होंने वहां मौजूद सभी हितधारकों से मिलकर विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का संकल्प लेने को कहा। (वार्ता)

ये भी पढ़े

ऐसे बढ़ाएं अपना सेक्स पॉवर, पार्टनर हो जाएगी खुस, थककर हो जाएगी चूर

Spread the love

Business Delhi Uttar Pradesh

Thar-Scorpio खरीदने का शानदार मौका! Mahindra SUV पर 1.25 लाख तक का फायदा

Mahindra SUV Discount: Scorpio-N, Thar Roxx और Thar पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, जानें अगस्त 2026 के ऑफर्स Mahindra SUV Discount : अगर आप अगस्त 2026 में नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो महिंद्रा की गाड़ियों पर मिल रहे मौजूदा ऑफर्स आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। कंपनी की SUV रेंज के […]

Spread the love
Read More
Business

दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा, 13 अगस्त से सख्त चेकिंग शुरू

Delhi Railway Station  : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी ट्रेन के निर्धारित समय से पर्याप्त पहले रेलवे स्टेशन पहुंचें। 13 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों […]

Spread the love
Read More
Bhubaneswar
Business National

ओडिशा में LPG कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 8208 सिलिंडर जब्त और नौ गिरफ्तार

Bhubaneswar: घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ ओडिशा सरकार ने राज्यभर में प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग की टीमों ने अब तक 3792 स्थानों पर छापेमारी की है। इस दौरान 8208 LPG सिलिंडर जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के साथ-साथ अवैध कारोबार से […]

Spread the love
Read More