गाजियाबाद के बाद अब बागपत जिले में मुठभेड़ के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बदमाश को किया लंगड़ा

Untitled 1 copy 54
  • अपनी बहन के ऊपर फायरिंग कर मनबढ़ अनीस ने किया था जख्मी
  • पुलिस को थी उसकी सरगर्मी से तलाश, पुलिस को इसके पास अवैध असलहा व कारतूस बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मानो अभी तक अपराध करने वाले अपराधियों के दिलो-दिमाग में था कि यूपी पुलिस तैनात पुरुष पुलिसकर्मी ही उन्हें दबोचने के लिए जगह-जगह जाल बिछाती है, लेकिन गाजियाबाद और बागपत जिले में जिस तरह से महिला पुलिसकर्मियों ने दो बदमाशों के पैर में गोली मारकर घायल किया तो आतंक का पर्याय बने सूचीबद्ध या फिर अन्य अपराधियों में बेचैनी सी छा गई कि अरे बाप रे बाप अब तो महिला पुलिसकर्मी भी दनादन गोलियां चलाना जानती हैं। गाजियाबाद के बाद अब बागपत जिले में महिला पुलिसकर्मियों की बहादुरी देखने को मिली।

बहन के ऊपर गोलियों को की बौछार कर घायल करने के मामले में फरार चल रहे शातिर अपराधी अनीस पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पहला मौका है जब बागपत में महिला पुलिस टीम ने किसी अपराधी से सीधी मुठभेड़ की और उसे धर दबोचा। बताया जा रहा है कि अनीस पर आरोप है कि उसने अपनी नाबालिग बहन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।

मंगलवार को को महिला मिशन शक्ति टीम को सूचना मिली कि बदमाश क्षेत्र में सक्रिय है। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में अनीस के पैर में गोली लगी और पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। SP सूरज कुमार राय के निर्देशन में यह ऑपरेशन अंजाम दिया गया। महिला पुलिस टीम की इस कार्रवाई को जिले में महिला सशक्तिकरण की एक अहम मिसाल माना जा रहा है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

चिनहट में BA की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को BA […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन लोगों का शव मिला

स्थानीय गोताखोरों और SDRF ने बुधवार सुबह तीनों शव बरामद किए जबरेला पुल के पास सई नदी में नहाते हुए हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए तीन लोगों की नहाते समय डूबे तीन लोगों का शव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF […]

Spread the love
Read More
Crime News State

तेलंगाना: छात्रा को जहर पिलाया, सुसाइड का रचा खेल!

Telangana: तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा थांड्रा अक्षितारानी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है। शुरुआत में मामले को आत्महत्या माना गया था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने एक आउटसोर्स लेक्चरर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के […]

Spread the love
Read More