नेपाली प्रशासन ने भारत से नेपाल आने वाले यात्रियों के लिए की एडवाइजरी

  • यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें
  • कड़ी मशक्कत के बाद नागढुंगा-मुग्लिंग सड़क दोनों ओर से यातायात के लिए खुली

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

भैरहवा/नेपाल। नेपाली प्रशासन द्वारा भारतीय पर्यटकों विशेषकर यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। धादिङ जिले के बेनीघाट रोराङ गांव पालिका वार्ड नंबर 10 स्थित जवाङखोला (बांदरे मोड़) में मंगलवार सुबह करीब 5:40 बजे सूखा भूस्खलन होने के कारण नागढुंगा-मुग्लिंग सड़क अवरुद्ध हो गई थी।

ये भी पढ़े

आजम नहीं छोड़ेगें समाजवादी पार्टी : शिवपाल

इससे सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भूस्खलन के कारण आवागमन पूरी तरह बंद हो गया था, जिससे काठमांडू आने-जाने वाले सैकड़ों वाहन फंस गए। यात्रियों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए सड़क विभाग ने वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की सलाह दी थी।

लगभग 10 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद, संबंधित अधिकारियों ने मलबा हटाकर सड़क को फिर से दोनों ओर से यातायात के लिए खोल दिया है। इलाका पुलिस कार्यालय मुग्लिंग के पुलिस निरीक्षक प्रतीक सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि अब सड़क पूर्ण रूप से संचालित है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों की तत्परता से यह कार्य संभव हो सका। हालांकि, भविष्य में ऐसे घटनाओं से निपटने के लिए स्थायी समाधान की आवश्यकता पर भी बल दिया जा रहा है। भारतीय पर्यटकों विशेषकर यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

ये भी पढ़े

जेल से बाहर आये आजम की चुप्पी ने बढ़ाया सियासी पारा

homeslider International

ट्रंप के नए टैरिफ से वैश्विक व्यापार में हलचल, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी बढ़ सकता है दबाव

अमेरिका की व्यापार नीति एक बार फिर चर्चा में है, जब डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक आयात पर नए टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। हाल ही में Supreme Court of the United States ने ट्रंप प्रशासन के कुछ टैरिफ उपायों पर रोक लगाई थी, जिससे अंतरराष्ट्रीय कारोबारियों और आयातकों को राहत मिली थी। लेकिन इसके […]

Read More
International Sports

द हंड्रेड में पाक खिलाड़ियों को बराबरी का मौका, ECB ने दिया जवाब

इंग्लैंड की प्रमुख फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट लीग द हंड्रेड को लेकर हाल के दिनों में एक बड़ा विवाद सामने आया था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट से बाहर रखा जा सकता है। इन खबरों के बाद क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई थी। अब इस पूरे मामले पर […]

Read More
homeslider International

नेपाल में आम चुनाव के मद्देनजर ’72 घंटे’ के बंद पर सस्पेंस बरकरार

बार्डर बंद होने की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण भारत और नेपाल से पर्यटन से जुड़े लोगों खासे परेशान: राजेश शुक्ला  उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली/महाराजगंज। भारत-नेपाल सीमा का सबसे व्यस्त द्वार, सोनौली, इन दिनों एक अजीब सी कश्मकश और सन्नाटे के बीच खड़ा है। कारण है नेपाल में आगामी चुनाव और सीमा सील होने […]

Read More