आवारा कुत्तों से अब मिलेंगी निजात, पकड़कर भेजें जाएंगे सुरक्षित जगह

Untitled 1 copy 44
  • उन्हें भी मिलेंगी कारावास की सजा ॽ
  • सर्वोच्च न्यायालय आज सुनाएगा फैसला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों से आवारा कुत्तों को पकड़कर उन्हें सुरक्षित जगह पर भेजने के मामले में सर्वोच्च न्यायालय स्थायी अहम फैसला सुनाएगा। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एनवी अंजरिया की विशेष तीन-न्यायाधीशों वाली पीठ ने 14 अगस्त को इस मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। यह फैसला उस याचिका पर सुनाया जाएगा जिसमें 11 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से कुत्तों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई थी। जिनमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सभी क्षेत्रों से आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम में स्थानांतरित करने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ ने 11 अगस्त को निर्देश जारी किए थे कि लावारिस कुत्तों को उठाकर सुरक्षित पर में भेजें।

बताया जाता है कि बीते 11 अगस्त के आदेश के बाद पूरे देश में व्यापक विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला था। बाद में यह मामला 14 अगस्त को तीन-न्यायाधीशों वाली विशेष पीठ के समक्ष आया। पीठ ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों की पूरी समस्या स्थानीय निकायों की निष्क्रियता का नतीजा है। जिन्होंने कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण संबंधी पशु जन्म नियंत्रण नियमों को लागू करने के लिए कुछ नहीं किया।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 में 37.15 लाख कुत्तों के काटने के मामले दर्ज

दिल्ली सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि वर्ष 2024 में भारत में लगभग 37.15 लाख कुत्तों के काटने के मामले दर्ज हुए, यानी प्रतिदिन करीब 10,000 मामले। उन्होंने यह भी कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सरकारी और अन्य प्रामाणिक स्रोतों के आधार पर बताया कि पिछले वर्ष देश में कुत्तों के काटने से 305 मौतें हुईं थीं।

Spread the love

Delhi homeslider Uttar Pradesh

Flydubai को-पायलट पर बड़ा खुलासा, ओमान ने पहले ही उड़ान भरने से रोक दिया था

ओमान में उड़ान पर था बैन, फिर Flydubai में मिली नौकरी; कैप्टन पर हमले वाले को-पायलट की जांच तेज New Delhi : फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छर पर कथित हमला करने और विमान को संकट में डालने के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, को-पायलट के पुराने रिकॉर्ड को लेकर […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

तेल संकट के बीच G7 की बड़ी पहल, इमरजेंसी स्टॉक से 10 करोड़ बैरल तेल-डीजल होगा जारी

G7 का बड़ा फैसला: इमरजेंसी रिजर्व से 10 करोड़ बैरल तेल-डीजल जारी होगा, अमेरिकी दबाव के बाद बनी सहमति New Delhi : दुनिया में बढ़ती ईंधन कीमतों और डीजल की तंग होती सप्लाई के बीच G7 देशों ने बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। G7 देशों ने आपातकालीन भंडार से करीब 10 करोड़ बैरल […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Delhi

मौत के बाद भी जीती गोला, मिले 66 हजार से ज्यादा वोट

New Delhi: दिल्ली में इन दिनों एक ऐसा चुनाव चर्चा में रहा, जिसमें न कोई नेता मैदान में था और न ही राजनीतिक दल। यह मुकाबला राजधानी के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले 64 गोल-मटोल कुत्तों के बीच आयोजित किया गया था। सोशल मीडिया से शुरू हुई इस अनोखी प्रतियोगिता का फाइनल भी बेहद भावुक […]

Spread the love
Read More