नौतनवां स्थित छपवा टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर पलटी फॉर्च्यूनर, एक की मौत

Untitled 1 copy 40

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां थाना क्षेत्र के छपवा स्थित टोल प्लाजा के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार से आ रही एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर (वाहन संख्या UP 53C B1800) अनियंत्रित होकर साइकिल सवार को रौंदते हुए पलट गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह दुर्घटना शनिवार रात लगभग 11:30 बजे हुई। फॉर्च्यूनर नौतनवां की ओर से गोरखपुर की तरफ जा रही थी और जैसे ही वह छपवा टोल प्लाजा के पास पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन पहले एक साइकिल सवार से टकराया और फिर पलट गया।

साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि फॉर्च्यूनर में सवार युवक को वाहन का शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया और वह भी बुरी तरह घायल हो गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही नौतनवां थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल साइकिल सवार को तुरंत रतनपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नौतनवां थाना क्षेत्र के कौलही गांव निवासी के रूप में की गई है वहीं, फॉर्च्यूनर सवार व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। मृतक की पहचान कराई जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Read More