लंबे जाम को देखते हुए सोनौली बॉर्डर पर रात 12 बजे तक नेपाल में प्रवेश करेंगे मालवाहक ट्रक

Untitled 4 copy 23

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर 12 दिनों से भारतीय सीमा में लगे 12 किमी मालवाहक वाहनों के जाम की समस्या को देखते हुए अर्द्ध रात्रि तक बॉर्डर खुला रहेगा। इसमें मालवाहक ट्रक रात 12 बजे तक नेपाल में प्रवेश करेंगे। जबकि अभी तक रात 10 बजे तक ही वाहनों का आवागमन होता रहा है। शनिवार की शाम सोनौली भारतीय सीमा में मालवाहक वाहनों की जाम की समस्या को देखते हुए भारत और नेपाल के अधिकारियों की बैठक के बाद शनिवार को रात्रि 12 बजे तक सीमा को खोलने की सहमति बनी। सोनौली बॉर्डर से 12 किमी लंबे जाम में करीब 2000 ट्रक फंसे हैं। दिल्ली, कोलकाता, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, कानपुर, सहित दर्जनों राज्यों से आकर मालवाहक ट्रकें फंसी हैं। इसके कारण चालक परेशान हैं।

बारिश के कारण नेपाल के बेलहिया कस्टम परिसर में जगह न होने के कारण गाड़ियों के लिए डंपिंग की जगह नहीं है। इसलिए गाड़ियां नहीं रुक पा रही हैं। जैसे-जैसे जगह मिल रहा है, गाड़ियां नेपाल जा रही हैं। इसको देखते हुए भारत और नेपाल दोनों देशों के कस्टम अधिकारियों ने आपस में विचार-विमर्श कर ट्रकों के लंबी कतार को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। कोतवाल सोनौली अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय सीमा में मालवाहक वाहनों के जाम की समस्या को देखते हुए दोनों देशों के अधिकारियों के निर्णय के बाद शनिवार रात 12 बजे तक नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रक रवाना होंगे।

ये भी पढ़े

नंगी होकर पुलिस चौकी पहुंची महिला, वहां किया नंगा नाच, खबर पढ़कर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

Spread the love

Arunachal Pradesh
International

अरुणाचल के चांगलांग में उग्रवादी हमला, एक जवान शहीद और चार घायल

Arunachal Pradesh: भारत-म्यांमार सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। अचानक हुई गोलीबारी में असम राइफल्स के एक जवान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा […]

Spread the love
Read More
International

वैश्विक होड़ के बीच आपसी निर्भरता एक बड़ी सच्चाई- जयशंकर

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के उच्च स्तरीय सप्ताह के समापन पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में प्रतिष्ठित एशिया सोसाइटी के मंच पर वैश्विक भू-राजनीति को लेकर भारत का दृष्टिकोण साझा किया। विदेश मंत्री ने वर्तमान दुनिया की गंभीर और चुनौतीपूर्ण स्थिति का खाका खींचते हुए विभिन्न वैश्विक संघर्षों […]

Spread the love
Read More
International

विश्व पर्यटन दिवस पर नेपाल में विदेशी पर्यटकों की सुविधाओं पर जोर

लुंबिनी में फ्री बस, होटल स्टे पर 15% छूट उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nepal tourism day:  47 वें विश्व पर्यटन दिवस-2026 के अवसर पर सोट्टो नेपाल, लुंबिनी प्रदेश द्वारा सोनौली बॉर्डर के बेलहिया सीमा नाका पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष का मुख्य संदेश “डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से पर्यटन […]

Spread the love
Read More