Asia Cup 2025 : फील्डिंग की गलतियों को भुला अभिषेक ने खेली आतिशी पारी, सुपर-4 में भी भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल

Untitled 7 copy 20

लखनऊ। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में अभिषेक  और शुभमन ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत ने एशिया कप के सुपर चार चरण के मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर विजय अभियान जारी रखा है। इससे पहले टीम ने ग्रुप चरण में भी पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट (Wicket) पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

पाकिस्तान ने पावरप्ले में बनाया दबाव

पारी की पहली ही गेंद पर साहिबजादा फरहान को हार्दिक पांड्या की गेंद हाथ पर लगी, लेकिन वे बच गए। इसके तुरंत बाद अभिषेक शर्मा ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। फरहान उस वक्त खाता भी नहीं खोल पाए थे। 16 रन पर कुलदीप यादव ने भी उनका कैच टपकाया। इन गलतियों का नतीजा ये रहा कि पाकिस्तान ने पावरप्ले में 55 रन बना दिए, जो भारत के खिलाफ अब तक का उनका सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है।

फरहान-अयूब की साझेदारी बनी मुसीबत

फखर जमां 15 जल्दी आउट हो गए, लेकिन फरहान और सैम अयूब ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े। दोनों ने मिलकर भारतीय गेंदबाजों को निशाने पर लिया और 10 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 91 व 1 पहुंचा दिया। यहां भारत की लचर फील्डिंग ने पाकिस्तान को मजबूत मंच दिया।

दुबे ने कसी लगाम

ड्रिंक्स ब्रेक के बाद भारतीय गेंदबाजों ने थोड़ी वापसी की। गौरतलब है कि गौतम गंभीर ब्रेक के दौरान मैदान पर आए और उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इसका असर देखने को मिला। शिवम दुबे ने अयूब 21 और फरहान 58 को आउट कर बड़ी सफलता दिलाई। हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने भी एक-एक विकेट झटका। पाकिस्तान के मिडल ऑर्डर को खुलकर खेलने का मौका नहीं मिला और रनगति थोड़ी धीमी हुई।

आखिरी ओवरों में नवाज-आगा का योगदान

पाकिस्तान की पारी के अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया। 18वें ओवर तक पाकिस्तान का स्कोर 146/4 था, लेकिन नवाज और कप्तान सलमान आगा ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। 19वें ओवर में रोमांचक मोड़ आया जब मोहम्मद नवाज (21) रन आउट हो गए। सलमान ने एक रन लेने की कोशिश की, लेकिन सूर्यकुमार यादव की शानदार थ्रो ने नवाज की पारी का अंत कर दिया। आखिरी ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना पाए और भारत ने कसी हुई गेंदबाजी से उन्हें रोक लिया। नतीजा यह रहा कि पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 171 रन तक ही पहुंच सकी।

Spread the love

Abhishek Porel arrested
Sports

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी के वादे से जुड़े मामले में गंभीर आरोप

Abhishek Porel arrested : दिल्ली कैपिटल्स और बंगाल के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल कानूनी विवाद में फंस गए हैं। हुगली के मोगरा थाने में दर्ज मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। एक मेडिकल छात्रा की शिकायत के आधार पर दर्ज इस केस में पोरेल पर शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने, धमकी देने […]

Spread the love
Read More
Ajinkya Rahane
Sports Uttar Pradesh

अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट पर सचिन हुए निराश, विराट-रोहित ने भी की बात

संन्यास के बाद भावुक हुए अजिंक्य रहाणे Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेट के लिए लंबे समय तक टेस्ट टीम का अहम हिस्सा रहे अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने करियर को विराम दे दिया है। रहाणे के इस फैसले के साथ भारतीय क्रिकेट के एक खास दौर का भी अंत माना जा […]

Spread the love
Read More
India vs Sri Lanka
Sports Uttar Pradesh

15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट, टीवी और मोबाइल पर यहां देख पाएंगे लाइव

15 अगस्त से शुरू होगा पहला टेस्ट India vs Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा। दोनों मुकाबले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप […]

Spread the love
Read More