श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र की स्टॉक मार्केट में मजबूत शुरुआत

नई दिल्ली। ज्वैलरी बनाने वाली कंपनी श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री की। IPO के तहत कंपनी के शेयर 165 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज BSE पर इसकी लिस्टिंग करीब 14 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 187.70 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर 188.50 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद लिवाली के सपोर्ट से ये शेयर उछल कर 191 रुपये तक पहुंचा, वहीं बिकवाली होने पर ये लुढ़क कर 182.45 रुपये के स्तर तक आ गया। पूरे दिन का कारोबार होने के बाद कंपनी के शेयर 184.85 रुपये के स्तर पर बंद हुए। इस तरह पहले दिन के कारोबार में कंपनी के IPO निवेशकों को 12.03 प्रतिशत का मुनाफा हो गया।

श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र का 401 करोड़ रुपये का IPO 10 से 12 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस IPO को निवेशकों की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 60.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसके साथ ही कंपनी ने IPO खुलने से एक दिन एंकर इनवेस्टर्स से लगभग 120.18 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस IPO के तहत 2.43 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। IPO के तहत नए शेयरों की बिक्री के जरिये जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 23.36 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ कर 31.11 करोड़ रुपये और 2024-25 में उछल कर 61.11 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस अवधि में कंपनी के रिजर्व और सरप्लस की बात करें, तो वित्त वर्ष 2022-23 के आखिरी में ये 94.62 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो वित्त वर्ष 2023-24 के आखिरी में बढ़ कर 125.72 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, वित्त वर्ष 2024-25 के आखिरी में ये मामूली गिरावट के साथ 123.72 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। (हिन्दुस्थान समाचार)

Business

सोने में आई नरमी, चांदी के दाम भी कम जानिए आज के नए रेट

देश में कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। हाल के दिनों में तेजी दिखाने के बाद अब सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी के दाम भी नीचे आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार में अनिश्चितता और निवेशकों की बदलती रणनीति के कारण यह […]

Read More
Business

अमेरिका का बड़ा फैसला: समुद्र में फंसे रूसी तेल की खरीद को मिली अस्थायी मंजूरी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता के बीच अमेरिका ने एक अहम फैसला लिया है। अमेरिकी प्रशासन ने समुद्र में ट्रांजिट के दौरान फंसे रूसी कच्चे तेल को खरीदने के लिए कुछ देशों को अस्थायी अनुमति देने की घोषणा की है। यह निर्णय ऐसे समय में सामने आया है जब […]

Read More
Business Foods homeslider

मध्य पूर्व तनाव का असर अब खाने पर: दूध-पनीर की सप्लाई पर मंडराया संकट

मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब केवल तेल और गैस तक सीमित नहीं रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर क्षेत्र में समुद्री व्यापार बाधित होता है तो इसका प्रभाव खाद्य आपूर्ति पर भी पड़ सकता है। खासतौर पर डेयरी उत्पाद जैसे दूध, पनीर और कंडेंस्ड मिल्क की सप्लाई प्रभावित होने […]

Read More